Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
जुड़ी हुई आइब्रो है तो क्या करें और क्या नहीं
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की आइब्रोज़ को देखा जाए तो वह यूनीब्रो है, यानी की जुड़ी हुई। काजोल जितनी अच्छी अदाकारा हैं, उतनी ही देखने में भी खूबसूरत लगती हैं।
काजोल की खूबसूरती उनकी आंखों में झलकती है और अगर उनकी आइब्रोज़ की बात की जाए तो, वह उनकी असली पहचान है। अगर आप की भी आइब्रोज़ काजोल की ही तरह जुड़ी हुई है तो, आपको उसकी काफी देखभाल करने की जरुरत है।
READ: किस तरह की आईब्रो फबेगी आपके चेहरे पर?
इस तरीके की आइब्रोज़ देखने में बिल्कुल भी खराब नहीं लगती बल्कि अगर इनकी ठीक से ग्रूमिंग की जाए तो, चेहरे पर चांर-चांद लग जाते हैं। आइये जानते हैं यूनीब्रो वाली लड़कियों को क्या करना चाहिये और क्या नहीं....

क्या करना चाहिये
1. आइब्रोज़ हमेशा शेप में रहें इसलिये आपको हर 10-15 दिनों में उसकी थ्रेडिंग करवाते रहना चाहिये। आप चाहें तो ट्वीज़र से भी अनचाहे बालों को निकाल सकती हैं।
2. अगर आप ट्विजर का प्रयोग नहीं कर सकती तो, उसे पार्लर जा कर वैक्स से निकलवा लें। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आप वैक्सिंग करवाती हैं तो आपकी आइब्रोज़ कभी भी जुड़ी हुई नहीं रहेंगी।
READ: ऐसे उपाय जिनसे कम हो जाएगा थ्रेडिंग करवाने का दर्द
3. अगर आप अपनी जुड़ी हुई आइब्रोज़ अलग करना चाहती हैं तो लेज़र हेयर रिडक्शन विधि का भी प्रयोग कर सकती हैं। यह बालों की जड़ों को जला देगा जिससे या तो बिल्कुल ही बाल नहीं आएंगे या फिर उनकी संख्या धीरे धीरे कम हो जाएगी।

क्या नहीं करें
1. आइब्रोज़ को कभी भी ब्लीच नहीं करना चाहिये और अगर वह मोटी हैं, तब तो भूल कर भी ना करें क्योंकि तब वह गोल्डन दिखनी शुरु हो जाएंगी।
2. बालों को ऊपर से ट्रिम करना ना भूलें, इससे वह शेप में बनी नज़र आएंगी।
अगर आपकी आइब्रोज़ जुडी हुई है तो इसमें कोई शर्म की बात नहीं होनी चाहिये। आप चाहें तो उसे ऐसे ही रख सकती हैं या फिर उसे अलग अलग भी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
