Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन असरदार घरेलू उपचारों से ठीक करें बट्ट पर होने वाले मुंहासों को
आपने मुंह पर मुहांसों और दानों के बारे में कई घरेलू उपचारों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी नितंबों (बट्ट) पर पड़ने वाले दानों और फोड़ों के लिए घरेलू उपचारों को पढ़ा है।
READ: ऐसे करें 15 मिनिट में मुंहासों का तुरंत उपचार
शायद नहीं... आज बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम नितंबों पर पड़ने वाले दानों आदि के उपचार को बताएंगें। पुट्ठों पर दाने या फोड़े हो जाने पर बहुत कष्ट होता है क्योंकि इस वजह से बैठने में काफी समस्या होती है। नितंबों पर दाने होने का सबसे बड़ा कारण, गीले या गंदे कपड़े पहनना होता है, जिसके कारण त्वचा पर संक्रमण हो जाता है।
इन दानों में कई बार पस पड़ जाता है और अंदर कील बन जाती है जिससे यह दुखती है और अंदर ही अंदर घाव बन जाता है। अगर आपको बहुत ज्यादा समस्या है तो तुरंत ही डॉक्टर से सम्पर्क करें अन्यथा समस्या, गंभीर हो सकती है। दाने, छोटे होने की स्थिति में आप कुछ घरेलू उपचारों को भी अपना सकते हैं।
READ: मुँहासे के उपचार के लिए 20 तरीके
इन उपचारों को करने के लिए आपको बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है, बस घर में पड़ी कुछ सामग्रियों से दानों को सही कर सकते हैं। देखिए निंतबों पर पड़े दानों और फोड़ों को सही करने के कुछ घरेलू उपचार:

1. एस्प्रिन का लेप:
जहां दाना निकला हों, वहां पर एस्प्रिन को घिस कर लगा दें। एस्प्रिन में शहद और गुनगुने पानी को अवश्य मिला लें। इस लेप को 15 मिनट तक दाने या फोड़े पर लगा रहने दें। इससे संक्रमण सही हो जाता है और दाना पिचक जाता है।

2. नींबू का रस और एप्पल साइडर वेनिगर:
एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर मिला लें और इसे आधा कप पानी में मिश्रित कर लें। इस घोल से दाने वाले जगह को दिन में दो से तीन बार धुलें। इससे काफी राहत मिलेगी।

3. टी ट्री और नारियल का तेल :
चाय की पत्तियों का तेल और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें। इस मिश्रण को दाने या फोड़े वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा दिन में दो बार करें और सोने से ठीक पहले लगाकर छोड़ दें। इस मिश्रण में जीवाणुरोधी क्षमता होती है जो दानों को सही करने के लिए सबसे अच्छे होता है।

4. बर्फ:
नितंब पर होने वाले दाने पर बर्फ को लगाएं। इससे दिन में चार बार 5 मिनट तक सेंक देने से आराम मिलती है। दर्द में भी राहत मिलती है।

5. एक्सफॉलीएट :
निंतबों की त्वचा, दाने और फोड़े होने से बचाव करती है अगर वह साफ रहती है। ऐसे में अगर आपको आएं दिन ये समस्या रहती है तो सुगर व ओट्स के मिश्रण से निंतबों को समय-समय पर साफ करें या लूफा से साफ करें। इससे गंदगी और धूल साफ हो जाती है, मृत त्वच निकल जाती है और दाने नहीं पड़ते हैं।

6. धूप में बैठना:
अगर दाने हो गए हों तो थोड़ी देर उन्हें धूप दिखा दें। 20 मिनट धूप दिखा देने से दानों में राहत हो जाएगी और दर्द में भी आराम मिलेगा।

7. अंडरवियर नियमित बदलें:
दाने होने पर प्रतिदिन स्नान करें और दिन में दो बार अंडरवियर बदलें। गंदे कपड़े कतई न पहनें। इससे दानों में राहत होगी और अगली बार दाने भी नहीं होंगे। अगर इन सभी के बावजूद भी समस्या होती है तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सम्पर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
