Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
लव बाइट से छुटकारा पाने के असरदार घरेलू उपाय
लव बाइट, हिक्की या फिर कहें पार्टनर के शरीर पर किस के निशान। ये शरीर पर तब पड़ते हैं जब तेजी से शरीर के अंग पर किस या बाइट किया जाए। इसे देखने पर ऐसा मालूम होता है कि शरीर पर किसी प्रकार की चोट लगी हो।
ये लव बाइट दिखने में नीले या लाल रंग के लगते हैं और कभी-कभी तो इनमें सूजन भी साफ झलकती है। लव बाइट के साइज को छोटा करने के लिये आप ठंडी चीजों का प्रयोग कर सकती हैं, इससे उस जगह पर ब्लड फ्लो होने लगेगा और लालिमा गायब हो जाएगी।
ऐसे और भी कई तरीके हैं जिनसे आप लव बाइट के निशान को छोटा कर सकती हैं, आइये जानते हैं उनके बारे में...

बर्फ
निशान पर बर्फ लगाने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और सूजन कम हो जाती है। लेकिन बर्फ को सीधे त्वचा पर ना लगाएं, इसे पहले एक रूमाल में लपेट लें और फिर उसे निशान पर रखें।

अनानास
अनानास के छोटे टुकड़े काट कर उसे निशान पर लगाएं। या फिर इसका जूस भी प्रयोग किया जा सकता है। इसे दिन में कई बार प्रयोग करें, आपका निशान हल्का पड़ जाएगा।

ठंडा चम्मच
इस तरीके को अपनाने से आपको दर्द और सूजन दोनों से ही छुटकारा मिलेगा। एक चम्मच लें और उसे कुछ घंटों के लये फ्रीजर में रखें। फिर इसी चम्मच से निशान वाली जगह पर कुछ देर के लिये मसाज करें।

शराब
यह ठंडी और कीटाणुनाशक गुणों से भरी होती है, जिसको निशान पर एक रूई के फाहे से लगाना चाहिये। एक बार जब यह सूख जाए तब तुरंत ही मॉइस्चराइजर लगा लें।

केले का छिलका
केले का छिलका ठंडक और आराम प्रदान करता है। इसे लगाने के लिये केले के छिलके को निशान पर लगा कर हल्के से रगडे़।

गरम सेंक
अगर लव बाइट 2-3 दिन पुरानी हो गई हो तो उसकी गरम चीज से सिकाई करें। एक तौलिये को गरम पानी में भिगो दें और उसे हिक्की पर लगाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन होगा और त्वचा का रंग हल्का पडे़गा। कभी भी गरम पानी सीधे त्वचा पर ना लगाएं।

टूथपेस्ट
लव बाइट पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं। इससे निशान तुरंत ही हल्का पड जाता है। फिर 10 मिनट के बाद इसे हल्के गरम पानी से धो लें। इस विधि को दिन में दो बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
