Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
चाय की पत्ती से सनबर्न की तकलीफ से ऐसे पाएं छुटकारा
किसी-किसी की स्किन काफी संवेदनशील होती है। ऐसे लोग ज़रा सा धूप में निकलते नहीं कि उनकी पूरी त्वचा धूप में झुलस जाती है और सनबर्न की समस्या हो जाती है। पर आप सनबर्न से छुटकारा पाने के लिये टी बैग या चाय की पत्ती का सहारा ले सकते हैं।
शरीर पर सनबर्न होने पर दर्द और जलन होने लगती है तथा कपडे़ पहनने में मुश्किल भी होती है। 15 मिनट की कड़ी धूप में रहने से त्वचा को ऐसा नुकसान पहुंचता है कि यह जल्दी ठीक नहीं होता। चाय की पत्ती में हाई टैनिक एसिड होता है जो कि सनबर्न को ठीक करने में काफी प्रभावशाली होता है।
READ: खूसूरत त्वचा पाने के लिये अपनाएं शहनाज हुसैन के ब्यूटी टिप्स
तो अगर आप भी सनबर्न की जलन और तकलीफ से परेशान हैं, तो नीचे दिये गए घरेलू नुस्खों को आजमाना ना भूलें। आइये जानें कि चाय की पत्ती से सनबर्न कैसे ठीक किया जा सकता है।

चाय और एलोवेरा
ताजे एलोवेरा की पत्तियों का पेस्ट बनाएं। एक कप पानी में 4 चम्मच काली चाय का डाल कर उबालें। फिर इस पानी को चाय की पत्ती सहित फ्रिज में ठंडा होने के लिये 20 मिनट तक रखें। बाद में इसे छान कर चाय के पानी को एलोवेरा की पिसी पत्तियों के साथ मिक्स कर लें। इस मिश्रण को सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपको जरुर राहत मिलेगी।

चाय और मुल्तानी मिट्टी
3 चम्मच चाय की पत्ती को 1 कप पानी में उबाल कर ठंडा कर लें। फिर उसे छान कर उसमें मुल्तानी मिट्टी मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर 30 मिनट तक लगाए रखें, जब यह सूख जाए तब इसे पानी से धो लें। इसे रगड़ कर ना छुड़ाएं।

चाय और पुदीना और आलू
गरम पानी में 2 मिनट तक चाय की पत्ती डाले रखें और जब वह मुलायम हो जाएं तब उसे हाथों से बिना कस कर दबाए निकाल लें। आलू और पुदीने की पत्ती का पेस्ट बना कर चाय की पत्ती के साथ मिक्स करें और प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इससे आपको दर्द से छुटकारा मिलेगा।

चाय और ठंडा दूध
1 कप पानी में ढेर सारी चाय की पत्तियों को उबालें। जब चाय ठंडी हो जाए तब उसे ठंडे दूध के साथ मिक्स करें। अब इसमें रूमाल भिगो कर इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

चाय और दही
ठंडी दही में चाय का पानी मिक्स करें और सीधे सनबर्न वाली त्वचा पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
