Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
ऐसे उपाय जिनसे कम हो जाएगा थ्रेडिंग करवाने का दर्द
आइब्रो थ्रेडिंग एक आम चीज है जिससे कभी भी भागा नहीं जा सकता। अगर आप ऑफिस में हैं तो आपको नियमित रूप से आईब्रो और अपर लिप्स की थ्रेडिंग करवानी ही पड़ेगी।
लेकिन थ्रेडिंग करवाते वक्त जो दर्द होता है उसका क्या? आज हम आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे और आसान से उपाय बताएंगे जिन्हें आजमा कर आप दर्द से हल्का सा राहत पा सकती हैं।
READ: हल्की आई ब्रो को ऐसे बनाइये घना
इसके साथ ही आपको यह भी हिदायत दी जा रही है कि आईब्रो थ्रेडिंग के लिये केवल एक ही पार्लर में जाएं। जिससे आपकी ब्यूटीशियन का हाथ आप पर सेट हो जाए। हर बार अलग-अलग लड़कियों से आईब्रो बनवाने से आपको और भी ज्यादा दर्द होगा क्योंकि वह आपकी आइब्रोज़ पर एक्सपेरिमेंट करेंगी।
अब आइये जानते हैं वो आसान से उपाय जिससे थ्रेडिंग का दर्द कम होगा...

अपनाएं ये आसान से उपाय -
1. थ्रेडिंग करवाने के बाद कुछ बूंद माइस्चराइजर की लगाने से त्वचा रिलैक्स हो जाती है।
2. टोनर लगाने से भी त्वचा बिल्कुल फ्रेश और नॉर्मल हो जाती है।
3. एस्ट्रिजेंट भी त्वचा को हील करने में लाभदायक है। यह पोर्स को बंद कर के त्वचा को ठंडक प्रदान करता है और बैक्टीरियल इंफेक्शन पैदा होने से रोकता है।
4. प्रभावित एरिया पर बरफ रगड़ने से लाभ मिलता है। इसे गोलाई में रगडे़ं।
5. थ्रेडिंग करवाने से पहले उंगलियों से उस जगह को काफी कस के स्ट्रेच कर लें, जिससे दर्द ना हो।
6. कभी भी आईब्रोज को ज्यादा ना बढने दें। आप इन्हें टचअप देने के लिये भी जा सकती हैं। इससे आपको काफी हल्का सा ही दर्द होगा।
7. थ्रेडिंग करवाने जाने से पहले आप आइब्रो के आस-पास वाली जगह पर मिंट टूथपेस्ट भी लगा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा अच्छी प्रकार से कूल हो जाएगी और थ्रेडिंग के लिये रेडी हो जाएगी।
8. थ्रेडिंग करवाने के बाद आप उस पर कूलिंग जेल और कोल्ड क्रीम भी लगा सकती हैं।
9. थ्रेडिंग से पहले आइब्रोज पर टैल्कम पावडर भी लगा सकती हैं। इससे स्किन स्मूथ बनेगी जिससे दर्द नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications
