Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
हाथों को मुलायम बनाने के लिये घर पर ऐसे करें मैनीक्योर
आज कल लड़कियों के हाथों का खूबसूरत दिखना उतना ही जरुरी हो गया है जितना कि उनका चेहरा। नाजुक और कोमल हाथ आपकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। अगर आपके हाथ नाजुक से दिखाई देते हैं तो आपकी उम्र भी कम दिखने लगती है।
Flat 99% Off on Women's Apparel : at Flipkart
अगर आप भी चाहती है कि आप की उम्र 10 साल कम की दिखे तो आप आज से ही अपने हाथों को घर पर ही मैनीक्योर करना शुरु कर दें। मैनीक्योर करने के लिये आपको कुछ प्राकृतिक सामग्रियों की आवश्यकता होगी। यह करने में काफी आसान है तथा आपके काफी पैसे भी बचेंगे। आइये जानते हैं कि अपने हाथों को किस प्रकार से कोमल और मुलायम बनाया जा सकता है।

गरम पानी और लेवेंडर ऑइल
गरम पानी और उसमें थोड़ी सी बूंद लेंवेडर के तेल की टपकाएं। अपने हाथों को उसमें 15 मिनट डुबोएं। इससे आपकी त्वचा कोमल बन जाएगी और उसमें से गंदगी भी दूर हो जाएगी।

वेसिलीन
यह आपकी त्वचा से नमी को खाने से बचाती है। यह हर तरह की त्वचा को सूट करती है। अपने हाथों को गरम पानी से धोएं और फिर उस पर वेसिलीन लगा लें। यह काम रात को सोने से पहले करें। सोने से पहले अपने हाथों में कॉटन के दस्ताने पहन लें। यह हाथों को मुलायम रखने का बेहतरीन तरीका है।

शक्कर और जैतून तेल
शक्कर और जैतून तेल को एक साथ मिक्स कर के हाथों को स्क्रब करें। इससे आपके हाथों की सारी डेड सेल्स हट जाएगी। इससे हाथों में नमी भरेगी और वह मुलायम होंगे।

मलाई
अगर आपके हाथ खुरदुरे हैं तो उस पर मलाई या घी मलिये। इसे एक घंटे तक रखने के बाद गरम पानी से धो लीजिये।

बेसन और दही
यह हर तरह की त्वचा के लिये लाभदायक है। यह हाथों से टैनिंग मिटाती है और उसमें ग्लो भरती है। बेसन को दही के साथ मिक्स कर के पेस्ट को हाथों में लगाएं और 15 मिनट के बाद गरम पानी से धो लें।

बटर और बादाम तेल
बटर और बादाम तेल को मिक्स के हाथों पर लगाएं। बादाम में विटामिन ई होता है जिससे हाथों की झुर्रियां और रूखापन दूर होगा। इसे लगाने के आधे घंटे के बाद हाथों को हल्के गरम पानी से धो लें।

अंडे का पीला भाग, बादाम तेल और शहद
इनमें विटामिन और मिनरल होते हैं जो हाथों को नमी से भरेंगे और मृत्य कोशिकाओं को भी दूर करेंगे। इन तीनों सामग्रियों को मिक्स कर के हाथों में लगा कर रगड़ें। इससे हाथा कोमल बनेंगे।

नींबू और शक्कर
नींबू और शक्कर को मिक्स कर के हाथों पर उसका रस लगाएं। इसे गोलाई में रगड़े जिससे डेड स्किन और गंदगी निकल जाए। नींबू एक ब्लीचिंग एजेंट है जो कि टैनिंग को मिटाती है।

कैमिकल हैंड वॉश ना लगाएं
ज्यादा हैंड सैनिटाइजर और कैमिकल हैंड वॉश प्रयोग करने वाले लोगों की स्किन जल्दी खराब होती है। यह त्वचा के अदंर तक चले जाते हैं जिससे त्वचा काफी रूखी दिखाई पड़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
