Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
क्या आप हमेशा यंग दिखना चाहते हैं?
अगर आप हमेशा यंग दिखना चाहते हैं तो आपको ध्यान रखना होगा कि अपने मन, तन और आत्मा को हमेशा ऊर्जावान रखें। खुद के शरीर पर ध्यान देने के साथ-साथ मन की शुद्धता पर भी ध्यान दें। इससे आपमें हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
शरीर को चुस्त रखने के लिए व्यायाम करें, मन को चुस्त रखने के लिए ध्यान लगाएं और स्मार्ट व गुड लुकिंग दिखने के लिए खुद पर ध्यान दें। स्वयं को हमेशा यंग रखने के लिए कुछ खास टिप्स पर विशेष ध्यान दें:
वो बातें जिनका इकरार करने से डरते हैं Dude

1. एंटी-ऑक्सीडेंट:
एंटी-ऑक्सीडेंट से हमारे शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं, सही हो जाती है और हमारी त्वचा में निखार आ जाता है। आप चाहें तो एंटी-ऑक्सीडेंट युक्त दवाईयां या क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. धूप से बचें:
हमेशा यंग दिखने के लिए त्वचा का यंग होना जरूरी है। इसलिए कड़ी धूप में निकलने से बचें। धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगा लें। इससे चेहरे पर दाग, झुर्रियां आदि दूर हो जाते हैं।

3. मृत त्वचा हटाएं:
शरीर मे मृत त्वचा को समय-समय पर स्क्रब करके निकालते रहें। अपने हाथों, पैरों और चेहरे पर महीने में दो से तीन बार स्क्रब करवाएं। इससे त्वचा में अंदर से निखार आएगा।

4. मॉश्चराइजर :
नियमित रूप से नहाने के बाद मॉश्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा का रूखापन दूर हो जाएगा और स्कीन में ग्लो आएगा।

5. हेयरस्टाइल:
बालों को बनाने का तरीका लेटेस्ट और डीसेंट रखें। इससे आप यंग दिखेगें और आपको खुद में भी यूथ एनर्जी फील होगी।

6. पानी पिएं:
दिन में कम से कम 7 गिलास पानी पिएं। इससे शरीर में डिहाईड्रेशन नहीं होगा और आप ज्यादा यंग लगेंगे।

7. भरपूर नींद लें:
कम से कम 7 घंटे की भरपूर नींद लेनी चाहिए। इससे आपके शरीर को स्फूर्ति मिलेगी और आप खुद में ताजगी का एहसास पाएंगे।

8. नियमित व्यायाम:
हमेशा युवा रहने का एक ही फंडा है - व्यायाम। अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करते है तो आपके शरीर में लचक बनी रहेगी और आप स्वस्थ रहेगें।

9. एंटी-एजिंग फूड:
अंडे और फिश जैसे फूड, एंटी-एजिंग फूड कहलाते है जिनमें प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। ये आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते है और उसमें चमक लाते हैं। वैसे आप बेरी, चेरी, टमाटर, लहसुन आदि का सेवन भी कर सकते हैं।

10. त्वचा की देखभाल:
यंग दिखने के लिए त्वचा की देखभाल करना आवश्यक होता है। विटामिन लेने से ये आसानी से संभव होता है। हर दिन कम से कम 20 मिनट के लिए एलोवेरा लगाएं। खीरे के जूस से भी लाभ मिलता है।

11. लाइफस्टाइल बदलें:
यंग दिखने के लिए यंगर्स जैसी लाइफस्टाइल भी रखें। हमेशा फ्रेश फील करें और खुश रहें।



Click it and Unblock the Notifications
