Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जानें, पैरों को शेविंग करते वक्त लड़कियां करती हैं कौन सी गल्तियां
आप महीने में अपने पैरों को कितनी बार शेव करती हैं? महीने में दो बार या फिर शायद उससे भी ज्यादा। अगर आप अपने पैरों को महीने में दो से ज्यादा बार शेव करती हैं तो जरुर कुछ गड़बड़ है। या तो आपके पैरों के बाल जल्दी जल्दी बढ़ते होंगे या फिर आप ठीक ठंग से पैरों को शेव नहीं करती होंगी।
READ: शेविंग की बजाय वैक्स इस्तेमाल करने के 10 कारण
ब्यूटी एक्सर्ट के अनुसार लड़कियां अपने पैरों को शेविंग करने से पहले कई गल्तियां करती हैं। इसलिये आज हम इन्हीं गल्तियों पर नज़र डालेंगे क्योंकि हर लड़की चाहती है कि उसके पैर बिल्कुल साफ दिखें।

शॉवर लेने से पहले
आपको शॉवर लेने से पहले कभी भी शेविंग नहीं करनी चाहिये क्योंकि त्वचा उस समय बिल्कुल ड्राई और कठोर होती है। हमेशा शरीर को गीला कर के ही शेविंग करनी चाहिये।

स्क्रब का प्रयोग करें
शेविंग करने से पहले पैरों को स्क्रब कर लें जिससे डेड स्किन हट जाए और पैर स्मूथ बन जाएं। इसके बाद अगर शेविंग करेंगी तो त्वचा पर रेज़र से कट भी नहीं होंगे।

आप क्या प्रयोग करती हैं
साबुन से त्वचा रूखी बनती है और खुजली भी होती है। इसलिये सलाह दी जाती है कि शेविंग फोम का प्रयोग करें, जिससे शेविंग भी हो जाए और खुजली भी ना हो।

पुराना रेज़र कभी ना प्रयोग करें
समय बीतने के साथ ही रेज़र की धार भी कम हो जाती है। एक रेज़र को तीन बार प्रयोग करने के बाद नया रेज़र खरीदना चाहिये। पुराने रेज़र से चोट भी काफी लगती है।

कभी भी ज़ोर न लगाएं
त्वचा पर जोर लगाने से ब्लेड में डेड स्किन इकठ्ठी हो जाती है और और रेज़र फिसलने लगता है। आप इससे अपने पैरों पर घाव भी लगा सकती हैं।

गलत दिशा में शेविंग ना करें
जिस दिशा में बाल उगते हैं उसी दिशा में शेविंग करनी शुरु करनी चाहिये। उदाहरण के तौर पर रेज़र हमेशा पैरों के नीचे से ऊपर तक ले जाना चाहिये। इससे पैरों पर बाल जल्दी नहीं उगेंगे।

रेज़र ना शेयर करें
आपको पता होना चाहिये कि रेज़र में काफी बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं और अगर आप किसी दूसरी लड़की का रेज़र लेंगी तो वह बैक्टीरिया आप तक फैल जाएगा।

मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें
शेविंग के बाद क्रीम या मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें नहीं तो त्वचा रूखी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
