Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बाहों पर पड़े स्ट्रेच मार्क को दूर करें इन घरेलू उपचार से
ट्रेच मार्क्स से लगभग हर महिला परेशान होती है। ये तब पड़ते हैं, जब स्किन ओवर स्ट्रेच हो जाती है और इस दौरान मिडिल लेयर्स के फाइबर्स ब्रेक हो जाते हैं।
ये अक्सर प्रेग्नेंसी, बॉडी बिल्डिंग, अधिक वजन बढ़ने और कभी - कभार उम्र बढ़ने के साथ भी आ जाते हैं। अगर आपकी बाहों में स्ट्रेच मार्क पड़े हुए हैं तो जाहिर सी बात है कि आपको स्लीवलेस कपड़े पहनने में शर्म सी भी आती होगी।
READ: डिलवरी के बाद कैसे पाएं स्ट्रेच मार्क से निजात
पर अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ घरेलू उपचार बताएंगे जिसकी मदद से आप बाहों पर पड़े भद्दे स्ट्रेच मार्क को हल्का कर सकती हैं।

कोको बटर
यह एक आजमाया हुआ नुस्खा है। कोको बटर को शिया बटर और एक विटामिन ई कैप्सूल के साथ मिक्स करें। इससे अपने स्ट्रेच मार्क वाली जगह की मालिश करें।

जैतून तेल
अपनी त्वचा को हर वक्त गरम जैतून तेल से आधे घंटे के लिये मालिश करें। ऐसा नहाने से पहले करें।

एलो वेरा जैल
एलो वेरा जैल के रस में विटामिन ई का तेल मिक्स करें और रोजाना प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

बेकिंग सोडा और नींबू का रस
एक चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। इसे प्रभावित जगह पर आधे घंटे के लिये लगाए रखें। फिर इसे साधारण पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको असर दिखाई देने लगेगा।

आलू का रस
आलू में स्टार्च, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट आदि अच्छी मात्रा में होते हैं। कच्चे आलू को घिस कर उसके रस को स्ट्रेच मार्क पर लगाएं। आधे घंटे के बाद ठंडे पानी से धो ले।

अंडे
अंडे के सफेद भाग में काफी प्रोटीन होता है जिससे आपकी त्वचा लाभ उठा सकती है। इसे त्वचा पर लगाने से धीरे धीरे कर के स्ट्रेच मार्क गायब हो जाएंगे।

बादाम स्क्रब
बादाम के तेल में थोड़ी सी चीनी और नींबू का रस मिक्स कर के स्क्रब तैयार करें। इस स्क्रब से अपनी स्ट्रेच मार्क वाली जगह को स्क्रब करें। इस स्क्रब को हफ्ते में एक बार प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
