Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
खूसूरत त्वचा पाने के लिये अपनाएं शहनाज हुसैन के ब्यूटी टिप्स
सौंदर्य जगत की मलिका शहनाज हुसैन को भला आज कौन नहीं जानता। अगर आप को भी उनके बताए गए टिप्स पर भरोसा है तो हमारा यह लेख पढ़ना बिल्कुल भी ना भूलें।
इन घरेलू उपचारों से बनाएं शरीर को 10 दिनों में गोरा
अगर आपकी त्वचा और बालों ने अपनी रंगत खो दी है तो शहनाज हुसैन के ये ब्यूटी टिप्स आपके बहुत काम आएंगे। इस खास मौसम में आपका मेकअप और हेयरस्टाइल कैसी होनी चाहिये, हम इस बात पर भी टिप्स देंगे।
जानें काजोल की सुंदरता के ये ब्यूटी सीक्रेट्स
यहां कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स हैं जिसे आप घर बैठे आराम से आजमा सकती हैं। तो आइये देर किस बात की,जानते हैं शहनाज हुसैन से खूबसूरती के ये टिप्स।

तरबूज का जूस प्रयोग करें
तरबूज का जूस एक अच्छा स्किन टोनर है और रूखेपन को कम भी करता है। यह त्वचा को ठंडक, रिफ्रेश और कोमल बनाता है। इसका रस चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें।

सभी त्वचा के लिये फ्रूट मास्क
केला, सेब, पपीता और संतरा जैसे फलों को मिक्स कर के मास्क बना कर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे को ठंडक पहुंचेगी, डेड स्किन साफ होगी और सन टैनिंग मिटेगी।

कूलिंग मास्क
खीरे के रस में 2 चम्मच पावडर वाला दूध और एक अंडे का सफेद भाग मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे और गरदन पर लगाएं और जब सूख जाए तब पानी से धो लें।

ऑइली स्किन के लिये मास्क
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिला कर पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे पानी से धोलें।

टी बैग का प्रयोग
प्रयोग हुआ टी बैग भी अच्छा काम कर सकते हैं। इन्हें गरम पानी में कुछ देर के लिये डालें और निचोड़ कर आंखों पर आई पैड बना कर रखें।

रूखे, सूखे और बेजान बाल
पानी के साथ थोड़ा सा क्रीमी हेयर कंडीशनर मिला कर स्प्रे बॉटल में भर कर रखें। बालों पर इससे स्प्रे करें और फिर कंघी से बाल झाड़ कर पूरे बालों पर इसे फैला लें।

आई मेकअप
दिन में हमेशा आई पेंसिल का प्रयोग करें या फिर पलको को ब्राउन या ग्रेड आई शैडो से लाइन करें। इससे आंखों को सॉफ्ट इफेक्ट मिलेगा। उसके बाद आंखों पर केवल एक या दो कोट्स मस्कारा के लगाएं। इससे आंखे गहरी और चमकदार दिखेंगी।

लिपस्टिक
लिपस्टिक के लिये बहुत गहरा रंग ना चुनें जैसे, महरून आदि। आपको लाइट पेस्टल कलर जैसे पिंक, लाइट ब्राउन, कॉपर या पीच रंगों का चुनाव करना चाहिये। या फिर केवल लिप ग्लॉस ही चुनें।

ट्राई करें नई हेयरस्टाइल
आज कल लंबे बालों का फैशन है। आप को साफ्ट लुक के लिये जाना चाहिये, जिसमें कर्ल्स या नेचुरल वेव्स हों। लंबे चेहरे के वालों को लो पोनीटेल बनानी चाहिये। ओवल फेस कट के लिये साइड स्वेप्ट बाल होने चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
