Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
घर पर डियोडरेंट बनाने की आसान विधियां
गर्मियों में हमें बहुत अधिक पसीना आता है और इस कारण हम ऐसे डियोडरेंट का उपयोग करते हैं जिसकी सुगंध अच्छी हो तथा जो पसीने को रोकता हो। यद्यपि हम केमिकल आधारित डियोडरेंट का विरोध नहीं करते परन्तु फिर भी प्राकृतिक डियोडरेंट का उपयोग करना बेहतर होता है।
READ: कुहनियों का कालापन दूर करने के 25 घरेलू उपचार
यदि आप प्राकृतिक, रसायन मुक्त विकल्पों का प्रयोग करना चाहते हैं तो टी ट्री ऑइल, नारियल का तेल, शेया बटर आदि घटकों का उपयोग करके आप घर पर अच्छा डियोडरेंट बना सकते हैं।
आइये जानते हैं घर पर बनाये जा सकने वाले इन डियोडरेंट की विधि के बारे में।

शिया बटर
शिया बटर एक ऐसा घटक है जिसकी सुगंध अच्छी होती है। आप एक चम्मच बटर और दो चम्मच गुलाब जल मिलकर डियोडरेंट बना सकते हैं। पसीने को कम करने के लिए त्वचा पर इस मिश्रण का छिडकाव करें।

नारियल का तेल
घर पर डियोडरेंट बनाने के लिए आप नारियल के तेल का उपयोग भी कर सकते हैं। एक चम्मच नारियल के तेल में एक चम्मच एलोवीरा जूस मिलाएं। इस मिश्रण को पतला करने के लिए इसमें पानी मिलाएं तथा इसका उपयोग स्प्रे की तरह करें।

टी ट्री ऑइल
मोगरे के तेल के साथ मिलाने पर टी ट्री ऑइल की सुगंध अच्छी हो जाती है। इस डियोडरेंट को बनाते समय इसे पतला करने के लिए इसमें गुलाब जल मिलाएं।

जोजोबा ऑइल
गर्मियों में पसीने को कम करने के लिए आप जोजोबा ऑइल जैसे प्राकृतिक घटक का उपयोग कर सकते हैं। एक चम्मच जोजोबा ऑइल, एक चम्मच बादाम का तेल और एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर डियोडरेंट बनायें।

संतरा
संतरे के छिलके का चूर्ण बनायें। इसमें तीन बूंदे मोगरे का तेल और ऑलिव ऑइल मिलाएं। इस मिश्रण को पतला बनाने के लिए इसमें गुलाब जल मिलाएं। घर पर बने इस स्प्रे का उपयोग गर्मियों में पसीने को दूर रखने के लिए करें।

शहद
यदि आपको बहुत अधिक पसीना आता है तो शहद आपके लिए बहुत उपयोगी है। शहद को ऑलिव ऑइल और गुलाब जल के साथ मिलाकर इस मिश्रण का छिडकाव करने से गर्मियों में आपको ठंडक मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
