Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
महिलाओं की शर्मसार कर देने वाली सौंदर्य समस्याएं और उनके हल
इस दुनिया में हर महिला को सौंदर्य से जुड़ी कोई न कोई परेशानी जरुर होती है और जिसे वो किसी से बता भी नहीं सकती है। लेकिन क्या आप जानती हैं इन परेशानियों का भी समाधान हैं।
आज कल बहुत सारे स्किन केयर प्रोडक्ट बाजार में आये हुए हैं, जो आसानी से इस्तेामल हो सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा महंगे भी हैं। यह सारे प्रोडक्ट यह वादा करते हैं कि यह आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक हैं, हालांकि बहुत सी ऐसी महिलाएं होती हैं जिनकी त्वचा बहुत संवेदनशील होती हैं और इन केमिकल युक्त क्रीम्स को झेल नहीं पाती हैं।
शर्म से भरे ये सेलेब्रिटी मोमेंट
इसलिए उनके लिए प्राकृतिक तत्वों से बनी क्रीम्स अच्छी होती हैं साथ ही वे घर पर आसानी से तैयार होजाती हैं और त्वचा को नुक्सान भी नहीं करती हैं। एक बात और किसी भी बाजार के प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इससे आपको यह पता लग जाएगा कि यह प्रोडक्ट आपकी स्किन को सूट करता है या नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसे 10 ब्यूटी प्रॉब्लम्स के बारे में बताने जा रहें हैं। और साथ उनसे कैसे छुटकारा पाया जाए इसके भी तरीके बताएंगे, तो ज़रा ध्यान से पढें...

टो फंगस
टो फंगस यानी पैर के अंगूठे में फफूँद लगना, यह इसलिए होता है जब आपका पैर ज्यादा देर तक जूते में बंद रहता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप एंटीपरस्पिरंट पाउडर अपने पैरों पर छिड़क सकते हैं। और अगर फिर भी परेशानी बनी रहती है तो अपने चिकित्सक से मिलें।

ठुड्डी पर बाल
फेस पैक लगा कर अपनी ठुड्डी के बालों से निजात पाये । मुल्तानी मिट्टी और रोज वाटर को मिला कर फेस मास्क बना लें और इसे अपने चहरे पर लगाएं।

निपल्स पर बाल
ब्रेस्ट के निप्पल्स पर बाल आना महिलाओं के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है, और बहुत सी महिलाएं इससे पीड़ित हैं। इन्हे हटाने के लिए आप ट्वीज़ करें या इन्हे काट दें। अगर समस्या बनी रहती है और बाल बहुत ज्यादा हैं तो आपको हार्मोन्स की परेशानी हैं।

बगल में पसीना आना
डार्क अंडरआर्म और अंडरआर्म में बहुत ज्यादा पसीना आना भी महिलाओं को परेशान करता है। इसके लिए सबसे सही उपाए है नींबू का रस और बेकिंग सोडा। नींबू से आपकी त्वचा का रंग हल्का हो जायेगा साथ ही बेकिंग सोडा से ज्यादा पसीना आना बंद हो जायेगा।

मुँह के छाले
मुँह के छाले आसानी से एलोवेरा जेल से ठीक किये जा सकते हैं। एलोवेरा जेल में कुछ ऐसे गुण पाये जाते हैं जो चालों में मैजूद पैथजन को मार कर फ़ैलाने से रोकता है। इसलिए एलोवेरा जेल लगाएं और मुँह के छालों से निजात पाएं।

रोएं जो ठीक से निकले नहीं
वैक्सिंग और शेव करने के बाद त्वचा के अंदर निकले बालों को 4-5 दिनों के लिए एक्स्फोलीऐट करके निकाल सकते हैं। इससे त्वचा के अंदर के फसे बाल नर्म हो कर बाहर आ जायेंगे।

पीठ पर निकले मुँहासे
हमारी त्वचा सीबम का प्रोडक्शन करती हैं जिससे त्वचा के रोम छिद्र में गन्दगी जमा हो जाती है, और यह पूरे पीठ पर हो जाता है। अगर आपकी पीठ पर मुँहासे हैं तो उस पर एलोवेरा जेल लगाएं, और इससे ज्यादा हैं तो हाइड्रोजन पेरोक्साइड जेल लगाएं इससे आराम मिलेगा।

डैंड्रफ
बालों में डैंड्रफ होने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको इससे पूरी तरह छुटकारा पाना है तो घर में बने हुए शैम्पू से बाल धोएं और अच्छे से तेल से मसाज करें।

फटी एड़ियां
फटी एड़ियों के लिए 10 मिनट तक गर्म पानी में अपने पैर भिगो कर रखें। फिर उसे प्यूबिक स्टोन से अच्छे से रगड़ें। इससे आपके पैर की डेड स्किन साफ़ हो जायेगी। इसके बाद पैर को ठन्डे पानी से धोएं और पैर में जैतून या नारियल के तेल से मालिश करें। इससे आपकी फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी।

सेल्युलाईट
सेल्युलाईट देखने में बहुत बदसूरत दिखता है, इसके लिए आप उस जगह को रोज़ाना एक्स्फोलीऐट करें। इसके लिए आप घर पर बने स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
