Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
डियोड्रेंट के ज्यादा प्रयोग से हो सकती हैं ये बीमारियां
बाहर जाने से पहले अगर आप त्वचा पर ढेर सारा डियोड्रेंट लगाते हैं तो आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जी हां, डियोड्रेंट सेहत के लिये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है क्योंकि ये सिथेटिक होते हैं, ढेर सारे रसायनों से भरे हुए होते हैं और इनमें जहर भी होता है।
READ: कैसे रखें डियोड्रेंट की महक को लंबे समय तक बरकरार
वैसे तो अगर आप डियो हफ्ते मे केवल 2-3 बार ही लगाते हैं तो ठीक है पर अगर आप इसे रोजाना ही ढेर सारा प्रयोग करते हैं तो जरा संभल जाएं।
READ: इन 3 विधियों से घर पर बनाएं डियोड्रेंट
जब आप अंडरआर्म पर डियो लगाते हैं तो आपकी त्वचा उसमें मौजूद कैमिकल को सोख लेती है और कई बीमारियों को जन्म देती है। अच्छा होगा कि आप इसे लगाने से पहले इसके कुछ हानिकारक प्रभावों के बारे में जान लें...

ये दे सकता है स्किन रैश
ढेर सारे डियोड्रेंट में प्रोपाइलिन ग्लाइकोल नामक कम्पाउंड होता है जो कि त्वचा में खुजली पैदा कर के उसे लाल कर सकता है। साथ ही यह सीधे आपके दिमाग पर भी असर कर सकता है, इसलिये आपको त्वचा पर रगड़ने वाला डियो नहीं खरीदना चाहिये।

एल्जाइमर की बीमारी
डियो में एल्यूमीनियम भी होता है जिसे कई डॉक्टरो ने एल्जाइमर की बीमारी से जोड़ा है। इसे सूघने से आपको अस्थमा भी हो सकता है।

हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या
इसमें संरक्षक के रूप में पैराबीन्स का प्रयोग होता है, जो कि शरीर के हार्मोन को इंबैलेंस कर सकता है। इससे महिलाओं में पीरियड्स समय पर ना होना और जल्दी यौवन का आ जाना जैसे बातें देखी गई हैं। डियो खरीदते वक्त लेबल पर जांच लें कि कहीं इसमें प्रोपेलपैराबीन, मिथाइलपैराबीन, इथाइलपैराबीमन या बुटाइलपैराबीन तो नहीं मिक्स किया गया है।

पसीने की ग्रंथी को ब्लॉक करे
यह त्वचा के पोर्स को ब्लॉक कर के शरीर की गंदगी को पसीने के जरिये निकलने से रोकेगी। अगर शरीर में गंदगी जमा होती रही तो यह सेल्स को डैमेज कर देगी और कैंसर को दावत दे देगी।

ब्रेस्ट कैंसर
एस्ट्रोजन नामक हार्मोन महिला शरीर में तो होता ही है साथ में यह डियो में भी पाया जाता है। डियोड्रेंट में मौजूद एस्ट्रोजेनिक कम्पाउंड ब्रेस्ट के टिशू को बढ़ा देते हैं, जिसकी वजह से कैंसर हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
