Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बॉडी स्प्रे लगाने के आसान सुझाव
बहुत से लोग इस बात से धोखा खा जाते हैं कि बॉडी स्प्रे और डिओड्रेंट, दोनों एक ही चीज़ें हैं। और फिर वे बॉडी स्प्रे को शरीर पर डिओ की तरह ढेर सारा छिड़क लेते हैं।
बॉडी स्प्रे एक अलग चीज़ है जिसे शरीर पर कम मात्रा में खुशबू के लिये लगाया जाता है। बॉडी स्प्रे हमेशा नहाने के बाद कपड़े पहनने से पहले लगाया जाता है।
अगर आप सोंचते हैं कि बॉडी स्प्रे आपके शरीर की दुर्गंध दूर करने के लिये बनाया गया है तो, ऐसा नहीं है। अगर आप नहीं जानते कि बॉडी स्प्रे का प्रयोग कैसे और कब किया जाता है तो, हमारे ये सुझाव पढ़ना बिल्कुल भी ना भूलें।
READ: कैसे रखें डियोड्रेंट की महक को लंबे समय तक बरकरार

1. बॉडी स्प्रे लगाते वक्त उसे अपने शरीर से कम से कम 6 इंच की दूरी पर रखें। इस तहर की परफ्यूम को काफी कम मात्रा में प्रयोग करें। स्प्रे को एक उंगली की मदद से गरदन पर लगाएं।
2. कपडे़ पहनने से पहले स्प्रे को अच्छी तहर से सूखने दें।
3. स्प्रे लगाने के बाद अपनी हथेलियों को धो लें जिससे कि किसी से हाथ मिलाते वक्त वह दूसरों तक ना फैल जाए।
4. शरीर के किसी भी जगह पर स्प्रे ना लगा लें। बल्कि इसे एक खास जगह पर ही लगाया जाना चाहिये जैसे, कलाई, जोड़ों के अंदरूनी भाग, बाइसेप्स एवं ट्राइसेप्स के पास, गला, कोहनियों के नीचे या कान के पीछे आदि।
5. बॉडी स्प्रे को हमेशा नहाने के बाद ही लगाएं। इसे कभी भी शरीर की दुर्गंध दूर करने के लिये उपयोग नहीं करना चाहिये। हमेशा कम मात्रा में बॉडी स्प्रे का प्रयोग करें।
6. ज्यादा मात्रा में बॉडी स्प्रे लगाने से शरीर में जलन या खुजली महसूस होने लगती है।
7. कभी भी चेहरे पर बॉडी स्प्रे न लगाएं क्योंकि इससे आपको जलन की समस्या तो होगी ही, साथ में त्वचा भी ड्राई हो जाएगी।
8. बॉडी स्प्रे और डिओड्रेंट एक तरह के बिल्कुल भी नहीं होते। जहां डिओ में एल्युमीनियम कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा होती है जो शरीर से नमकी को खींच लेता है, वहीं पर बॉडी स्प्रे केवल महक प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications
