Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गर्दन पर पड़ी झुर्रियों को ऐसे करें ठीक
गर्दन पर झुर्रियां पड़ना काफी आम सी बात है। यह उम्र के साथ साथ और भी ज्यादा बढ़ती जाती हैं, लेकिन आप चाहें तो इनका बढ़ना कुछ कम कर सकती हैं। यह झुर्रियां गर्दन के साथ ही माथे, आंखों के आस पास और अन्य जगहों पर पड़ने लगती हैं। यदि आप बहुत ज्यादा धूप में रहती हैं तो यह झुर्रियां और बढ़ सकती हैं। ऐसे कई प्राकृतिक तरीके हैं जिनकी मदद से आप गर्दन पर पड़ रही झुर्रियों को दूर कर सकती हैं। आइये जाने इसके बारे में-

पोषण
गर्दन पर झुर्रियां पड़ने का एक और कारण यह भी है कि आपके शरीर में कुछ पोषणों की कमी भी है। आपको सिट्रस फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, लो फैट दूध, गहरी हरी रंगों वाली सब्जियां और गाजर खाने की आवश्यकता है। इन आहारों में विटामिन ए, सी और ई होता है जो त्वचा को टाइट बनाती हैं।
गले के कालेपन से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे
हाइड्रेशन
वे लोग जो दिन में बहुत ही कम मात्रा में पानी का सेवन करते हैं उनकी त्वचा रूखी बन जाती है और समय के साथ साथ ढीली पड़ने लगती है। अगर आपको झुर्रियों से मुक्ती पानी है तो खूब सारा पानी पियें। लगभग 7 से 8 गिलास पानी पीना काफी जरुरी है।
सनस्क्रीन
चेहरे या गरदन पर झुर्रियों का एक और कारण सूरज की तेज धूप भी है। इससे बचने के लिये एक अच्छी सनस्क्रीन क्रीम खरीदें। यह आपको सूरज की घातक किरणों से बचाएगी।
ऑलिव ऑइल
नारियल तेल या जैतून का तेल सभी घरों में मौजूद होता है। यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से नमी प्रदान करता है। इससे रोजाना अपने गरदन की ऊपर की ओर मालिश करें। यह गरदन से झुर्रियों को हटाने में मदद करेगें।
गरदन का व्यायाम
यदि आप चाहती हैं कि आपकी गरदन बिल्कुल टाइट बनी रहे तो आपको रोजाना व्यायाम करना चाहिये। अपनी गरदन को 2-3 बार घंटी की सूई की तरह पूरा घुमाइये। उसके बाद ऊपर नीचे कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
