Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
दुल्हन बनने जा रही हैं तो करें इन ब्यूटी टिप्स का प्रयोग
शादी केवल एक बार ही होती है और अपनी शादी में हर लड़की एक राजकुमारी की तरह दिखना चाहती है। लेकिन जैसे जैसे शादी का दिन नज़दीक आने लगता है वैसे-वैसे होने वाली दुल्हन के दिल की धड़कने तेज होना शुरु हो जाती हैं।
READ: शादी से एक सप्ताह पूर्व के ब्राइडल ब्यूटी टिप्स
शादी के लगभग 6 महीने पहले ही लड़कियों को अपने ऊपर ध्यान केंद्रित करना शुरु कर देना चाहिये, जिससे लास्ट मोमेंट की बेचैनी से बचा जा सके।
आज कल काफी पार्लर ब्राइडल पैकेज का चलन शुरु कर चुके हैं, जिसमें वह काफी पैसे लूटते हैं। आपको इन चक्करों से दूर रहना चाहिये और खुद के लिये एक चेकलिस्ट तैयार करनी चाहिये।
आज हम आपको बताएंगे कि होने वाली दुल्हन को अपनी शादी की तैयारियां कैसे करनी चाहिये, जिससे वह स्पेशल दिन के लिये सबसे खूबसूरत दिख सके।

CTM
इसका मतलब होता है क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग। इसे बिना फेल आपको नियमित तौर पर करना होगा, जिससे आपकी त्वचा चमकदार और जवां दिखे। टोनिंग करना ना भूलें क्योंकि इससे आपके चेहरे के पोर्स टाइट होंगे और बारीक लकीरें भी छुप जाएंगी। वहीं मॉइस्चराइजर लगाने से चेहरे की नमी बनी रहती है, जिससे त्वचा हमेशा मुलायम नजर आती है।

स्क्रब
स्क्रब करने से त्वचा की डेड सेल्स हट जाती है और त्वचा शान करने लगती है। इसके अलावा अगर ब्लैकहेड्स की समस्या है तो वह भी दूर हो जाती है। इसे फेस वॉश करने से पहले करें। आप चाहें तो घर पर स्क्रब तैयार कर सकती हैं, इसके लिये आपको चावल प्रयोग करना होगा।

फेशियल
शादी से 6 महीने पहले फेशियल करवाना शुरु कर देना चाहिये और वह भी नियमित तौर पर। और अगर आपके पास अब समय नहीं है तो हफ्ते में एक बार गोल्ड फेशियल करवाएं।

घरेलू उपचार या क्लीनिकल सेटिंग
अगर आपके चेहरे पर एक्ने मार्क या सनबर्न हो गया है और आपके पास अब ज्यादा समय नहीं है तो आप क्लीनिंकल सेटिंग में साफ और बेदाग त्वचा पा सकती हैं। इसके अलावा अगर आपके पास अभी काफी समय है तो आप घर पर तैयार उबटन और फेस पैक्स का प्रयोग कर सकती हैं।

कोमल हाथों और पैरों के लिये
रात को सोने से पहले अपने हाथों और पैरों को ऑलिव ऑइल से मसाज करें। इससे हाथ और पैर मुलायम बनेंगे। नहाने के वक्त पैरों की एडियों को प्यूमिक स्टोन से रगड़ कर साफ करें।

हेयर रिमूवल
शादी के पहले अपनी आईब्रो को एक अच्छा शेप दें। यही नियम शरीर के अन्य भागों जैसे, हाथ और पैरों पर भी लागू होता है।

जिम
अगर आपके पेट के आस पास काफी चर्बी जमी हुई है तो शादी के 4 महीने पहले ही जिम में स्लिम डाउन सेशेन बुक करवा लें। इसके अलावा अपने आहार पर भी ध्यान दें।

मैनीक्योर और पेडीक्योर
चमकदार पैर और हाथ आपकी सुंदरता में और चार चांद लगा सकते हैं। आपको नियमित रूप से पैडीक्योर और मैनीक्योर करवाते रहना चाहिये।

स्पा और मसाज
यह किसी के लिये जरुरी नहीं है लेकिन अगर आप काम-काजी महिला हैं और शरीर में थकान भरी हुई है तो आप स्पा जा कर मसाज आदि ले सकती हैं। इससे आपके शरीर में जान आ जाएगी।

नींद और डाइट
शादी के पहले नींद पूरी कर लेना बहुत जरुरी है। कम सोने की वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पड़ जाते हैं। आपको देन में 8-10 घंटे की नींद पूरी करनी चाहिये। इसके अलावा आपको खूब ज्यादा पानी पीना चाहिये जिससे शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाए। बैलेंस डाइट भी लें, जिसमें खूब सारी हरी सब्जियां और फल हों।



Click it and Unblock the Notifications
