Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
अपनी ब्यूटी रूटीन में शहद को शामिल करने के 15 तरीके
शहद हर किसी को अच्छा लगता है और इसमें भरपूर गुण भी होते हैं। सारी दुनिया में शहद बिकता है और इसे सौंदर्य में उच्च स्तर पर इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप शहद का इस्तेमाल सौंदर्यता बढ़ाने के लिए करना चाहती हैं तो आपको पता भी होना चाहिए कि आप किस-किस के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं।

1. लिप स्क्रब:
शहद और गरी के तेल को अच्छे से मिलाकर होंठों पर लगाएं, इससे रूखापन दूर हो जाएगा और वह फटेगें भी नहीं।

2. कॉफी शहद शुगर स्क्रब:
इन सभी पदार्थों को उचित मात्रा में मिला लें और इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें, चेहरे पर होने वाला इंफेक्शन सही हो जाएगा और दाने भी ठीक हो जाएंगे।

3. दालचीनी और हनी ब्लैकहेड ट्रीटमेंट:
दालचीनी और शहद को मिला लें और चेहरे पर लगाएं, इससे स्क्रब करें, जिससे चेहरे के ब्लैकहेड निकल जाते हैं।

4. ब्राइटनिंग और टाइटनिंग फेस मास्क:
शहद को नींबू की कुछ बूंदों के साथ अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगा लें। बाद में धो लें। इससे चेहरे में चमक आती है और दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।

5. एवोकैडो हनी मास्क:
एवोकैडो और शहद को मिला लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। यह वाकई में गुणों से भरपूर होता है। इससे चेहरे पर दमक आती है।

6. पम्पकिन पाई लिप बाम:
कद्दू और शहद को मिला लें और पेस्ट से होंठों की मसाज करें। इससे होठों को नमी मिलती है और वह फटते नहीं है।

7. ओटमिल हनी फेस स्क्रब:
अगर आप चेहरे का हर दिन स्क्रब करना चाहते हैं तो ओटमिल हनी स्क्रब का इस्तेमाल करें। इससे सर्दियों में त्वचा फटती नहीं है।

8. शहद शैम्पू:
जिन शैम्पू में हनी पड़ा हुआ होता है, उसे इस्तेमाल करें, इससे बालों में शाइन बनी रहती है।

9. हनी हेयर मास्क:
हनी हेयर मास्क का इस्तेमाल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे लगाने से बाल झड़ते नहीं है और उन्हे कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है।

10. हनी बॉडी वॉश:
सर्दियों में हमेशा हनी बॉडी वॉश ही लगाना चाहिए। इससे त्वचा में नमी रहती है और उसमें रूखापन नहीं आता है।

11. हनी कोकोनट बॉडी बटर:
एक हल्का और क्रीमी बॉडी बटर में हनी को मिलाने से आपको दुगुना फायदा होगा। इससे त्वचा में निखार आ जाता है और स्कीन का कसाव बरकरार रहता है।

12. शहद और दालचीनी हेयर ट्रीटमेंट:
बालों में शहद और दालचीनी युक्त मिश्रण लगाएं और इससे हेयर ट्रीटमेंट करें। इससे बाल सीधे हो जाएंगे, उलझेगें नहीं और सख्त भी नहीं होगें।

13. होममेड बॉडी बटर:
बटर और हनी को मिलाकर उसे त्वचा पर नहाने से पहले लगाएं। लाभ मिलेगा।

14. हनी फुट सोक:
पैरों को सुंदर बनाने में भी शहद लाभकारी होता है। पैरों में शहद का लोशन या फुट सोक लगाकर पैडीक्योर करें। पैरों में चमक आ जाएगी।

15. हनी कोकोनट बॉडी रैप:
त्वचा को बहुत सुंदर बनाने के लिए हनी बॉडी रैप वाकई में अच्छा होता है। इससे पूरी त्वचा में ग्लो आ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
