Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
हल्की पड़ रही मेहंदी को कैसे छुटाएं
शादी में लड़की के हाथों में मेहंदी लगाने की रसम होती है, कहा जाता है कि मेहंदी जितनी ज्यादा रचेगी उतना ही उसका पति उसे प्यार करेगा। लेकिन शादी के कुछ दिनों के बाद ही मेहंदी का रंग हल्का होने लगता। जिससे वह अपनी खूबसूरती खोने लगती है।
MUST READ: भारतीय शादियों में मेहंदी लगाने का महत्व
हाथों और पैरों से छूटती हुई मेंहदी देखने में काफी भद्दी लगती है। इसलिये आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीके बताएंगे जिससे आप अपनी हल्की होती मेहंदी को जल्द छुटा सकती हैं।

ब्लीच:
मेहंदी मिटाने के लिए आप ब्लीच का इस्तेमाल कर सकती हैं, ब्लीच को हाथों पर लगाएं और सूख जाने पर धो दें।

सोडा और नींबू
बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाएं और इसे अपने हाथों पर लगाएं। सूख जाने पर धो दें। क्योंकि इससे आपके हाथ रूखें हो जाएंगे इस लिए हाथों पर मॉइस्चराइज़ लगा लें।

टूथपेस्ट
टूथपेस्ट में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं, जो मेहंदी को जल्द छूटने में मदद करते हैं। इसलिए थोड़ा सा टूथपेस्ट लें और उसे अपने हाथों पर लगाएं, सूख जाने पर धो दें।

साबुन से हाथ धोएं
मेहंदी वाले हाथों को दिन में 10-12 बार साबुन से धोने से मेहंदी जल्दी छूट जाती है। ध्यान रहे इससे आप के हाथ खुश्क हो सकते हैं तो हाथों पर मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं।

जैतून का तेल और नमक
जैतून के तेल में नमक मिलाएं, और इसे अपने हाथों पर लगाएं। 10 मिनट सूखने के लिए छोड़ दें फिर धो दें। इसे कुछ दिन तक रोज़ करें, आपकी मेहंदी जल्दी छूट जाएँगी।

नमक का पानी
गर्म पानी में थोड़ा सा नमक मिलाएं और इसमें आपने हाथ और पैर 20 मिनट तक भीगने दें, इसे रोज़ करने से आपकी मेहंदी छूट जायेगी।

क्लोरीन
मेहंदी को हटाने में क्लोरीन भी बहुत मदद करती है। इसे पानी मिला कर उसमें अपने हाथ और पैर भिगोएं। इससे आपकी मेहंदी छूट जायेगी।



Click it and Unblock the Notifications