Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
अखरोट ऐसे बनाएं आपको फिट और खूबसूरत
अखरोट बहुत गुणकारी होता है। कठोर कवच से ढके अखरोट की गिरी में बड़े-बड़े स्वास्थ्यवर्धक गुण छुपे हुए होते हैं। इसे खाने से न सिर्फ ताकत आती है बल्कि दिमाग भी मजबूत होता है।
Health & Personal Care Products - Get 35% OFF
वैसे आपको एक राज की बात बताऊं, इसे खाने से आप सुंदर भी दिख सकते हैं। जी हां, चौक गए न.... पर ये बात सच है। क्या आप अखरोट के इन खास गुणों के बारे में नहीं जानना चाहेगें।

बढ़ती उम्र को घटाएं:
अखरोट का सेवन करने से बढ़ती उम्र के कारण उभरने वाले लक्षण जैसे- झुर्रियां पड़ना, खाल का सिकुडना आदि कम हो जाते है जिससे चेहरे पर निखार आ जाता है। इसे हर दिन घिसकर लगाने से भी काफी आराम मिलता है।

साफ और दमकती त्वचा:
अखरोट में कई रासायनिक गुण होते है जो त्वचा में रक्त का संचार अच्छी तरह कर देते हैं जिसकी वजह से त्वचा में निखार आ जाता है। इसे खाने या घिसकर लगाने से त्वचा की हर कोशिका को पर्याप्त पोषण मिलता है जिसकी वजह से त्वचा में निखार आ जाता है।

त्वचा में संक्रमण दूर करें:
अगर आपकी स्कीन में किसी भी तरह का इंफेक्शन हो गया है तो यह ऑयल आपकी मदद कर सकता है, आपको इस ऑयल को लगाने से काफी लाभ मिलेगा। सोराईसिस, कैन्डिडा जैसी बीमारियों में यह तेल काफी लाभकारी होता है।

त्वचा में कसाव लाएं:
अखरोट का तेल लगाने से चेहरे की त्वचा में कसाव आता है और उसमें दमक आ जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 होता है जो चेहरे की स्कीन को अच्छा बना देती है। यहीं नहीं अगर आप अखरोट का सेवन नियमित रूप से करें, तो पूरे शरीर की स्कीन ग्लो करती है।

सुंदर और मजबूत बाल:
अखरोट का तेल बालों में लगाने से बात मजबूत हो जाते है और उनकी मोटाई भी बढ़ जाती है। इस ऑयल को लगाने से बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है। बालों को सबसे ज्यादा प्रोटीन चाहिए होता है और अखरोट का तेल प्रोटीन से भरपूर होता है जो बालों की हर जरूरत पूरी कर देता है।

तनावमुक्त निंद्रा के लिए:
अगर आपको हर रात बहुत करवटें लेते हुए नींद आती है यानि आप टेंशन फ्री होकर नहीं सो पाती हैं तो अखरोट के तेल से मसाज करें, इससे आपकी थकावट दूर हो जाएगी। तनाव, चिंता और अनिद्रा की समस्या में अखरोट का तेल आपकी कुछ हद तक तो मदद कर ही सकता है।

गर्भावस्था में लाभकारी:
गर्भावस्था के दिनों में अखरोट बहुत फायदा करता है। इसमें बी-कॉम्पलेक्स समूह के विटामिन काफी ज्यादा मात्रा में शामिल होते हैं। अगर आप मां बनने वाली हैं तो आपको इसे खाकर बहुत फायदा होगा।

वजन घटाने में सहायक:
वजन घटाने के दौरान आप अपनी डाइट पर कंट्रोल करती हैं, जिसके कारण आप कमजोर हो जाती हैं या आपकी ऊर्जा और ताकत में कमी आ जाती है। बाहरी कई देशों में वजन घटाने की प्रक्रिया में अखरोट को डाइट के रूप में शामिल किया जाता है। वैसे ये एक ड्राई फ्रूट है तो आप इसे किसी भी रूप में खाएं, आपको फायदा ही होगा।

दिमाग को तेज बनाएं:
अगर आपको याददाश्त तेज रखनी है तो अखरोट का सेवन करें। अखरोट में ओमेगा-3 काफी पर्याप्त मात्रा में होता है जो ऑक्सीजन के सर्कुलेशन में और ब्लड को पोषित करने में मदद करता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं:
अगर आपको लगता है कि आप बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, उतने स्ट्रांग नहीं है जितना होना चाहिए, तो अखरोट का सेवन करें। इसके सेवन से आपकी प्रतिरोधक क्षमता में इज़ाफा होता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी अच्छी बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
