Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
बिकनी वैक्सिंग करवाने से पहले रखें इन बातों का ख्याल
वैक्सिंग का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खडे हो जाते हैं। यह पीड़ादायक होती है परंतु इतनी नहीं जितनी की विज्ञापनों में दिखाई जाती है। महिलाएं हाथों, टांगों, चेहरे की वैक्सिंग कराती हैं पर क्या आप जानती हैं कि कुछ महिलाएं बिकनी क्षेत्र को भी वैक्स कराती हैं।
READ: घर पर बनाइये खुद का वैक्स
जी हां, आज हम इस लेख में बिकनी वैक्सिंग के बारे में ही बात करने वाले हैं। लजाएं ना क्योंकि ये बात केवल आपके और हमारे बीच ही रहेगी। यदि आप ब्राज़िली वैक्सिंग कराना चाहती हैं तो मुझे यकीन है कि नीचे बताई गई बातें आपके बेशक काम आएंगी।
सबसे पहले आप एक ऐसी ब्राज़िली वैक्सर चुनें जिसे आप जानती हों एवं जिससे बात करने में या जिससे वैक्सिंग कराने में आपको कोई झिझक महसूस ना हो। ब्राज़िली वैक्सिंग के दौरान स्वच्छता पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
READ: कैसे पाएं वैक्सिंग के दर्द से राहत?
इन छोटी-मोटी बातों के अलावा और भी कई महत्वपूर्ण बातें नीचे दी गई हैं। यदि आप वैक्सिंग में एक कदम आगे बढ़ना चाहती हैं तो नीचे दिए गए सुझावों पर एक नज़र दौडाएं।

बिकनी वैक्सिंग कराने से पहले क्या करें
शर्माएं ना: आपके गुप्तांग पर मौजूद बालों की वैक्सिंग किसी आम वैक्सर द्वारा नहीं बल्कि एक पेशोवर वैक्सर द्वारा की जाएगी। नग्न रूप में अपनी ब्यूटिशियन के सामने बैठने में आपको हिचकिचाहट महसूस हो सकती है। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि यह आपकी वैक्सर का रोजमर्रा का काम है और आपके आकार को देखकर वह खास अचंभित नहीं होगी।

ट्रिम करें: ब्राज़िली वैक्सिंग कराने से पहले अपने बालों को ट्रिम करें। यह इस वैक्सिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि आपके वैक्सर को ट्रिम किए गए बालों को निकालने में आसानी होगी। ट्रिमिंग की तुलना में शेविंग को चुनना सही नहीं होगा चूंकि शेविंग के दौरान त्वचा पर बाल रह जाते हैं जो वैक्सिंग करते वक्त पूरी तरह से नहीं निकालते हैं।
नहाएं: संक्रमण से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने गुप्तांग को अच्छे से साफ करें। इसलिए पार्लर हमेशा नहाकर जाएं। हालांकि गुप्तांग पर साबुन का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा रूखी हो सकती है। आप चाहें तो बाडी वाश से अपनी योनि को धो सकते हैं।

सेक्स ना करें: यदि आप बिकनी वैक्सिंग के दौरान होने वाली पीडा से बचना चाहती हैं तो सेक्स ना करें। अर्थात अगर आप कल बिकनी वैक्सिंग करने जा रही है तो आज पूरे एक दिन के लिए अपने पार्टनर से दूरी बनाकर रखें।
कसरत ना करें: कसरत करते वक्त निकलने वाला पसीना वैक्सिंग में बाधाएं पैदा करता है। पेशेवरों का कहना है कि पसीने के कारण बाल जड से नहीं उखडते और इस तरह ये अनचाहे बाल बिकनी लाइन पर रह जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
