Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
जानिये, कॉर्नस्टार्च से सुंदरता बढ़ाने के 12 तरीके
कॉर्नस्टार्च एक बहुत ही आम पदार्थ है जो हर भारतीय रसोईघर में पाया जाता है। यहाँ हम आपको बता रहे हैं कि कॉर्नस्टार्च का उपयोग सुंदरता बढ़ाने के लिए कैसे किया जाता है।
कॉर्नस्टार्च एक बहुत ही आम पदार्थ है जो हर भारतीय रसोईघर में पाया जाता है। यहाँ हम आपको बता रहे हैं कि कॉर्नस्टार्च का उपयोग सुंदरता बढ़ाने के लिए कैसे किया जाता है।
Celebration Never End! Foodpanda Flat 40% Off + 20% Cashback on All Orders
यदि ये आपके रसोईघर में उपलब्ध नहीं है तो बाज़ार में ये आसानी से मिल जाएगा। यह बहुत सस्ता होता है तथा इसका उपयोग सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है।

यद्यपि कॉर्नस्टार्च का उपयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है परन्तु यहाँ सुंदरता बढ़ाने के लिए कॉर्नस्टार्च के उपयोग बताए जा रहे हैं। नीचे 12 तरीके बताए गए हैं जिनमें कॉर्नस्टार्च का उपयोग सुंदरता बढ़ाने के लिए किया गया है।
जानिये, कॉर्नस्टार्च से सुंदरता बढ़ाने के 12 तरीके

1. ड्राई शैंपू की तरह
ट्रिप के दौरान हम सभी चिपचिपे बालों से परेशान हो जाते हैं जो वास्तव में बहुत तकलीफ देते हैं। यात्रा के दौरान बालों को शैंपू करना कठिन होता है और ऐसे समय में कॉर्नस्टार्च ड्राई शैंपू की तरह काम करता है। कॉर्नस्टार्च एक प्राकृतिक ड्राई शैंपू है जो तेल को सोख लेता है और सिर की त्वचा को चिपचिपा नहीं होने देता। थोडा सा कॉर्नस्टार्च लें तथा इसे सिर पर छिडकें और कंघी करें।

2. क्लींजिंग पाउडर की तरह
कॉर्नस्टार्च एक उत्कृष्ट क्लींजिंग पाउडर की तरह काम करता है। अपने चेहरे को थोडा गीला करें फिर थोडा सा कॉर्नस्टार्च लेकर चेहरे पर पांच मिनिट तक मसाज करें। इस मिश्रण को चेहरे पर गोलाकार दिशा में घुमाएं और कुछ मिनिट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो दें। कॉर्नस्टार्च एक उत्तम प्राकृतिक क्लींज़र की तरह काम करता है।

3. मैट लिपस्टिक की तरह
कई महिलायें स्टिकी या ग्लॉसी लिपस्टिक के बजाय मैट फिनिश वाला लिपस्टिक लगाना पसंद करती है। तो यदि आप अपने लिपस्टिक को मैट फिनिश देना चाहती हैं लिपस्टिक लगायें और फिर अपनी उँगलियों को कॉर्नस्टार्च में डुबायें। अब अपनी उँगलियों को होंठों पर थपथपाएं जब तक आपको अच्छी मैट फिनिश न मिल जाएँ।

4. फ़ाइनल टच अप के लिए
कॉर्नस्टार्च का उपयोग फ़ाइनल टच पाउडर की तरह किया जा सकता है। जब आपका मेकअप पूरा हो जाए तब आप कॉर्नस्टार्च का उपयोग फाइनल टच पाउडर की तरह कर सकती हैं। कॉर्नस्टार्च मेकअप को ठीक तरह से सेट करने में मदद करता है और ऑइल को अच्छी तरह सोख लेता है।

5. डिओडरेंट की तरह
यदि आप केमिकल आधारित दियोडरेंट का उपयोग नहीं करना चाहते तो कॉर्नस्टार्च आपको दिन भर सूखा और फ्रेश रख सकता है। नहाने के बाद कुछ कॉर्नस्टार्च लें और इसे अपनी अंडर आर्म्स में लगायें। आप इसे शरीर के उन भागों पर भी लगा सकते हैं जहाँ पसीना आने के कारण गीलापन और दुर्गन्ध आने लगती है।

6. जूतों से बदबू दूर करने के लिए
पसीने वाले और बदबूदार जूतों के कारण कई बार शर्मनाक स्थितियों का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिनके जूतों से बदबू आती है तो कॉर्नस्टार्च आपके लिए मददगार हो सकता है। अपने पैरों के तलुओं पर तथा जूतों में थोडा कॉर्नस्टार्च छिडकें और थोड़ी देर बाद उन्हें पहन लें। कॉर्नस्टार्च पसीने को सोख लेता है जिससे पैरों में बदबू नहीं आती।

7. सनबर्न के उपचार के लिए
कॉर्नस्टार्च सनबर्न के लिए एक उत्तम घरेलू उपचार है। थोडा कॉर्नस्टार्च लें और इसमें थोडा पानी डालकर पेस्ट बनायें। अब इसे थोड़ी देर सूखने दें और फिर ठन्डे पानी से धो डालें।

8. नेल पॉलिश के मैट लुक के लिए
यदि आपको मैट फिनिश लुक पसंद है तो कॉर्नस्टार्च आपके लिए उपयोगी है। आप कॉर्न स्टार्च का उपयोग करके स्वयं मैट फिनिश वाला नेल पॉलिश बना सकते हैं। एक प्लेट में नेल पॉलिश में कुछ कॉर्न स्टार्च मिलाएं और बाद में इसे अपने नाखूनों पर लगायें।

9. ब्रेस्ट के नीचे आने वाले रैशेस के लिए
कई महिलाओं को ब्रेस्ट के नीचे रैशेस आने की समस्या होती है। यदि आप भी ब्रेस्ट के नीचे रैश और खुजली की समस्या से परेशान हैं तो कॉर्नस्टार्च का उपयोग करें। कॉर्नस्टार्च त्वचा को सूखा रखता है और फंगस को बढ़ने से रोकता है। स्तनों के नीचे आने वाले रैश से कैसे पाएं छुटकारा

10. ऑइली स्किन (तैलीय त्वचा) के उपचार हेतु
कॉर्नस्टार्च ऑइली स्किन के उपचार में सहायक है क्योंकि यह आपके चेहरे पर जमा होने वाले तेल को सोख लेता है। आप चेहरे और गर्दन पर थोडा कॉर्नस्टार्च छिडकें क्योंकि यह पूरे तेल को सोख लेगा और आपकी त्वचा हरदम साफ़ दिखेगी।

11. सुगंधित बॉडी पाउडर के रूप में
आप कॉर्न स्टार्च का उपयोग करके सुगंधित बॉडी पाउडर बना सकते हैं। यह परफ्यूम के लिए एक विकल्प हो सकता है। थोडा कॉर्नस्टार्च लें तथा इसमें कुछ बूँदें एसेंशियल ऑइल की मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिलाएं और अपने अंडरआर्म्स में लगायें। यह होममेड सुगंधित बॉडी पाउडर आपको तरोताज़ा रखेगा तथा आपके पसीने को भी सोख लेगा।

12. जलने के उपचार में सहायक
त्वचा के जलने पर कॉर्नस्टार्च का उपयोग उपचार की तरह किया जा सकता है। एक मग में एक चम्मच स्टार्च और एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें थोडा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनायें। इस मिश्रण में एक नरम बिगायें और फिर जले हुए भाग पर लगायें।



Click it and Unblock the Notifications
