Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
फटी एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए आज़माएं ये 5 जैल
फटी एड़ियों की परेशानी उन महिलाओं को अधिक होती है जो घर में नंगे पैर काम करती हैं एवं जिनके पैर अधिक समय पानी में रहते हैं।
यदि आप घरेलू नुस्खों को आज़माने के लिए तैयार हैं लेकिन पैरों में जूतों को पहनने के लिए राजी नहीं है। तब आज़माए गए सभी उपाय बेअसरदार होंगे।
यदि आप पहले नियम का पालन करने के लिए सहमत हैं तब नीचे दिए गए 5 तरीके आजमाइस पर खरे उतरने के लिए तैयार बैठे हैं। ये घरेलू उपाय आपकी शुष्क त्वचा को नरम बना देंगे एवं आपको मुस्कुराने के हज़ारों मौके प्रदान करेंगे।

1 एलोविरा
एलोविरा में मौजूद चिकित्सक गुण रूखी त्वचा से निजात पाने में मदद करते हैं। इस जैल का इस्तेमाल फटी एडियों की दरारों को भरने के लिए भी किया जा सकता है। पतला होने के कारण एलोविरा आपकी त्वचा में भीतर तक समाता है और भीतर से त्वचा की हर परद को ठीक करता है। इसे लगाने के कुछ ही दिनों में आप अपनी एड़ियों को साफ होता देखेंगी।

2 शहद
गहरी फटी एड़ियों पर शहद की मालिश दरारों को आसानी से भर देती है। मालिश के बाद एड़ियों को ठंडे दूध में डुबोई रूई से साफ करें। साफ करने के बाद अपने पैरों पर मोजे चढाएं।

3 ग्लिसरीन
एक चम्मच ग्लिसरीन लें और आधा चम्मच शहद। इन दोनों चीजों को मिलाएं और थोडा सा गर्म करें। तैयार मिश्रण से अपनी एड़ियों की मालिश करें। अब, गुनगने पानी में अपने पैरों को दस मिनट के लिए डुबोएं। दस मिनट बाद अपने पैरों को पोंछ कर साफ करें। फटि एडियों से छुटकारा पाने के लिए इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

4 पेट्रोलियम जैली
15 मिनट के लिए पेट्रोलियम जैली से अपनी एडियों की मालिश करें। एक बार जैल अवशेषित होने के बाद दोबारा लगाएं और इसे 5 मिनट के लिए रहने दें। अब, कुछ देर के लिए अपने पैरों को गुनगुने पानी में डुबोएं। पैरों को पोंछकर मोजे पहनें।

5 शावर जैल
नहाते वक्त अपनी फटी एडियों पर थोडा सा शावर जैल लगाएं। जैल को 5 मिनट के लिए रहने दें और बाद में पानी से साफ करें। यदि आपकी दरारे बहुत गहरी हैं तो इस तरीके का ना आज़माएं।



Click it and Unblock the Notifications
