Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
घुटनों के कालेपन से छुटकारा दिलाएं ये 6 घरेलू उपचार
घुटनों के कालेपन से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। शरीर के हर हिस्से को गोरा बनाने के लिये बाजार में आपको लोशन और क्रीम तो मिल जाएंगी, मगर घुटनों के कालेपन को दूर करने के लिये बाजार में कुछ नहीं मिलता।
लेकिन काले घुटने देखने में बहुत ही खराब लगते हैं और इसकी वजह से हफ पैंट या स्कर्ट पहनने में थोड़ा अजीब सा लगता है। सोंचिये कि अगर आपको कोई ऐसा फॉर्मूला मिल जाए, जिससे आपके घुटनों का रंग साफ हो जाए तो कैसा रहेगा?
आज हम आपको 6 ऐसे घेरेलू पदार्थ बताएंगे जिसकी मदद से आपके घुटनों का कालापन मिटेगा और वह साफ सुथरे बन जाएंगे। अगर आपकी कुहनियां भी काली हैं तो आप इसे वहा पर भी लगा सकती हैं। तो देर किस बात की आइये जानते हैं इन्हें बनाने की विधि-

नींबू
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो कि त्वचा को हल्का और साफ बना देता है। एक कटोरी में नींबू का रस निचोड़ लें। फिर इस रस को रूई से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में धो लें।

खीरा और इमली
एक चम्मच खीरे का रस और आधा चम्मच इलमी का गूदा मिलाएं। फिर इसे घुटनों पर लगाएं और और 15 मिनट के बाद धो लें।

सिरका और दही
दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो कि बिल्कुल ब्लीच जैसा काम करता है। एक कटोरी में दही और सिरके की एक मात्रा मिलाएं, फिर इससे घुटनों की मसाज करें। 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। इस विधि को रोजाना करें।

नारियल तेल
रात को रोज सोने से पहले अपने घुटनों की नारियल तेल से मालिश करें। इससे आपको काफी फरक दिखेगा। नारियल तेल में लॉरिक एसिड और प्रोटीन होता है जो कि रूखी त्वचा को ठीक करता है।

दूध और शहद
एक कटोरी में दूध और शहद मिलाएं और उससे घुटनों की मालिश करें। इसको 10 मिनट के लिये छोड़ दें और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

सरसों का तेल और नमक
इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि त्वचा को नमी देता है और त्वचा को साफ सुथरा बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
