Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
बेजान नाखूनों में जान भर देगा यह हॉट ऑइल मेनीक्योर, जानें इसको करने का तरीका और फायदे
स्पा में या पार्लर जा कर हॉट ऑइल मेनीक्योर करवाना काफी महंगा पड़ सकता है इसलिये आज हम आपको घर पर ही आराम से इसे करना सिखाएंगे। तो तैयार हो जाइये स्पा जैसा ट्रीटमेंट घर पर ही पाने के लिये।
हॉट ऑइल मेनीक्योर अब तक का बससे बहुत ही महंगा ट्रीटमेंट है। अपने नाखूनों और हाथों को पैंपर करने का इससे अच्छा तरीका आपको और कोई नहीं मिलेगा।
Jabong Coupons! Get Upto 70% Off on Clothing (Both Men & Women)
महिलाओं के हाथ किचन में काम करते करते बहुत ही ज्यादा खराब हो जाते हैं। इसका सीधा असर आपके नाखूनों पर पड़ता है, जो कि रूखे और कमजोर पड़ जाते हैं।
स्पा में या पार्लर जा कर हॉट ऑइल मेनीक्योर करवाना काफी महंगा पड़ सकता है इसलिये आज हम आपको घर पर ही आराम से इसे करना सिखाएंगे। तो तैयार हो जाइये स्पा जैसा ट्रीटमेंट घर पर ही पाने के लिये।

जरुरत की चीज़ें-
- सूरजमुखी तेल और कैस्टर ऑइल, मिक्स किया हुआ
- थोड़ा सा बादाम तेल
- विटामिन ई तेल और ऑलिव ऑइल
- टी ट्री ऑइल
- विटामिन ई कैप्सूल

अब आपको क्या करना चाहिये -
- सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर के माइक्रोवेव में 30 सेकेंड के लिये गरम करें। आप इसमें विटामिन ई के कैप्सूल को तोड़ कर अंदर के मिश्रण को इसमें मिक्स कर सकती हैं।
- कोशिश करें कि तेल बहुत ज्यादा ना गरम हो।
- अब धीरे से तेल के अंदर अपनी उंगलियों को डुबोएं और जब तक तेल ठंडा ना हो जाए अपनी उंगलियां बाहर ना निकालें।
- अगर आपको ऐसा करना पसंद आया हो, तो तेल को और 10 सेकेंड के लिये गरम कर के यह विधि करें।
- एक बार मेनीक्योर होने पर उंगलियों को बाहर निकालें और हाथों को प्लेन पानी से धो लें।
- फिर उन्हें साफ तौलिये से पोछ लें।
- लीजिये हो गया आपका हॉट ऑइल मेनीक्योर ।

आप इसे हफ्ते में दो बार रात को सोने से पहले कर सकती हैं। इसके अलावा याद रखें कि सोते समय आपको अपने हाथों को मॉइस्चराइजर से भी मसाज करना है।

आइये जानते हैं इसके फायदे -
- नियमित हॉट ऑइल मेनीक्योर करने से आपके नाखूनों की उम्र जल्दी नहीं घटती।
- इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है जिससे त्वचा हमेशा हेल्दी रहती है।
- लंबे समय के बाद आपकी त्वचा और भी जवान बनी रहेगी।
- इससे आपके नाखूनों में चमक रहेगी और उसका टेक्सचर भी सुधरेगा।
- आपके नाखून देखने में साफ लगेंगे और वे जल्दी जल्दी बढ़ेंगे।
Comments



Click it and Unblock the Notifications
