Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
ये हैं दादी मां के घरेलू नुस्खे जो कोई नहीं जानता
कभी आपने अपनी दादी या नानी मां को गौर से देखा है कि उनके चेहरे पर कितनी चमक रहती है? ना तो उनके चेहरे पर कोई दाग धब्बे और ना ही झुर्रियों की गहरी लकीरें रहती हैं, जिसको देख कर उनकी उम्र का अंदाजा लगाया जा सके?
तो आखिर ऐसा कौन सा राज़ है जो दादी मां हमसे झुपा रही हैं? आज हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं। अगर ब्यूटी एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारी दादी नानियों ने अपनी खूबसूरती पर बिल्कुल भी खर्च नहीं किया क्योंकि उन्हें प्राकृतिक सामग्रियों पर पूरा विश्वास रहता था।
आज कल बाजारों में अनेको रसायनयुक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स आ चुके हैं, जिसको देख कर लड़कियां उनके जाल में फस जाती हैं और अपना चेहरा खराब कर लेती हैं। पर आपको इन सब चीजों के बीच में ना फसते हुए केवल दादी मां के नुस्खे ही आजमाने चाहिये। आइये जानते हैं दादी मां के घरेलू नुस्खे जो किसी को नहीं पता।

जवान दिखने के लिये
अगर आपको लंबे समय तक जवान दिखना है और त्वचा की उम्र घटानी है तो, हमेशा पीठ के बल लेटें। पेट के बल सोने से चेहरे पर झुर्रियां आ सकती हैं।

चेहरे को कोमलता से छुएं
अगर आप तेजी से रगड़ रगड़ कर चेहरे को साफ करेंगी या फिर मसाज देंगी तो आंखों के नीचे काले घेरे हो जाएंगे। ऐसा इसलिये क्योंकि वहां की त्वचा बहुत नाजुक होती है जिससे खून की धमनियां टूट सकती हैं। चेहरे को हमेशा ऊपर की ओर मसाज करें, जिससे वह लटके नहीं।

नारियल तेल का प्रयोग
नारियल का तेल लगाने से बाल मजबूत बनते हैं और कई बालों की कई सारी समस्याएं भी दूर होती हैं।

नींद पूरी करें
नींद हमेशा अच्छी और पूरी लेनी चाहिये तभी आपके चेहरे से बुढापा जाएगा।

अच्छा खाएं
आप जो भी खाती हैं उसका असर चेहरे पर साफ झलकता है। इसलिये बाहर का कम खाना चाहिये और ताजे फल सब्जियों का सेवन भरपूर करना चाहिये।

स्क्रब करना भी है जरुरी
चेहरे पर जमी लंबे समय से गंदगी आपके चेहरे को काला दिखा सकती है। इसलिये दादी मां के नुस्खे के अनुसार चेहरे को हफ्ते में दो बार स्क्रब करना चाहिये। इससे त्वचा ग्लो करने लगेगी।

खुद से करें प्यार
आपको खुद की स्किन से प्यार करना होगा तभी आप उसकी अच्छी केयर कर पाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications