Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
बॉडी पर निकलने वाले एक्ने का करें ये घरेलू इलाज
कई लोग अपने चेहरे पर निकलने वाले मुंहासों यानी एक्ने से परेशान रहते हैं, तो वहीं बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जिनके पीठ और शरीर के अन्य भागों पर एक्ने होते हैं।
Use this Paytm coupon to Grab 50% cashback on Women Kurtis Hurry Up!
अगर आपके भी बॉडी पर एक्ने होते हैं, तो आपको टाइट फिटिंग वाले कपड़े नहीं पहनने चाहिये क्योंकि ऐसे कपड़े आपकी त्वचा को सांस नहीं लेने देते और फिर बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं, जिससे एक्ने होता है।
एक्ने से राहत पाने के लिये आपको घरेलू चीज़ों का सहारा लेना चाहिये क्योंकि इनके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते। हां ये थोड़ा समय जरुर ले सकते हैं पर आपको एक्ने से राहत जरुर दिला सकते हैं। अब आइये जानते हैं बॉडी पर निकलने वाले एक्ने को घरेलू तरीके से कैसे दूर किया जा सकता है।

एप्पल साइडर वेनिगर
यह सिरका एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकने में मददगार है। साथ ही यह एक्ने से पैदा होने वाले शरीर पर लाल चकत्तों को कम करता है और त्वचा को साफ रखने में मदद करता है।

ओटमील
ऑइली स्किन की वजह से एक्ने होते हैं। तो अगर शरीर पर ऐसी चीज़ लगाएं जो ऑइल को सोख ले और पोर्स को साफ करे, तो ओटमील लगाएं। ओटमील से त्वचा को स्क्रब करें और शरीर को गंदगी तथा तेल से राहत दिलाएं।

टी ट्री ऑइल
इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो एक्ने का खात्मा कर देते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं, तो संक्रमण से भी छुटकारा मिल जाता है।

इप्सोम सॉल्ट
एक्ने से त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजलाहट, संक्रमण और सूजन हो जाती है, जिसे इप्सोम सॉल्ट दूर करता है। आपको इस नमक से नहाना चाहिये क्योंकि यह शरीर के कुछ एंजाइम्स को एक्टिवेट कर के विटामिन डी, पोटैशियम और जिंक को शरीर में सोखने में मदद करता है, जिससे त्वचा पर चमक आती है और त्वचा की हालत सुधरती है।

सी सॉल्ट
पीठ के मुंहासों के लिये सी सॉल्ट बहुत अच्छा होता है क्योंकि यह तेल को कंट्रोल कर के शरीर में नमी भरता है। साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो बैक्टीरिया को किनारे रखता है। हमेशा ऑरगैनिक सॉल्ट प्रयोग करें क्योंकि टेबल सॉल्ट में आयोडीन होता है जो कि मुंहासों को और बढा सकता है।

बेकिंग सोडा
चुटकीभर बेकिंग सोडा आपकी स्किन से एक्ने हटा सकता है। बस बेकिंग सोडा को थोड़े से पानी में घोल कर पेस्ट बनाएं और पीठ पर लगाएं। इससे एक्नें भी साफ होंगे और दाग धब्बे भी साफ हो जाएंगे।

दालचीनी और शहद
दालचीनी एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया का खात्मा करती है। शहद स्किन को नम कर के उस पर से गंदगी, तेल और पोर्स को साफ करती है।



Click it and Unblock the Notifications
