Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
पैरों को खूबसूरत बनाने के लिये मिल्क पैडीक्योर करने की विधि
हम सारा दिन अपने पैरों पर खड़े रहते हैं, ऑफिस में हाईहील पहनकर उन पर भयानक प्रेशर डालते हैं। गंदी सड़कों पर चलते हैं और प्रदूषण की चपेट में पैरों को ला देते हैं।
FLIPKART 50% OFF WATCH SALE: On branded watches like Tommy Hilfiger, Giordano, Guess, FCUK and More
पैर भी शरीर का हिस्सा हैं, उन्हें भी देखभाल की आवश्यकता होती है। सिर्फ नहाते समय साबुन मलकर धो लेने भर से पैर हमेशा स्वस्थ नहीं रह सकते हैं।
अगर आप वर्किंग वूमन हैं तो महीने में कम से कम दो बार पैडीक्योर अवश्य करें। इससे पैरों की त्वचा स्वस्थ और मुलायम बनी रहती है। लाइफस्टाइल ट्रैंड के अनुसार, इन गर्मियों में मिल्क से पैडीक्योर करना ज्यादा अच्छा रहेगा। इससे पैर मुलायम होंगे और धूप का असर भी कम हो जाएगा। बस आपको कुछ दाम खर्च करने पड़ेंगे ताकि पैरों को दूध में डूबोया जा सकें।

मिल्क पैडीक्योर करने के लिए आवश्यक सामग्री:
- 3 कप मिल्क
- 1बाल्टी गुनगुना पानी
- 1 चम्मच नमक
- 1 कप व्हाइट सुगर
- 1/2 कप ब्राउन सुगर
- पैडीक्योर ब्रश

किस प्रकार तैयारी करें:
पैरों को साफ पानी से धो लें। नेलपॉलिश आदि को निकाल दें, ताकि नाखून भी साफ हो पाएं। बाल्टी में दूध, नमक, सुगर मिला लें। अगर चाहें तो गुलाब जल भी डाल सकती हैं। गुनगुने पानी को मिक्स करें।

किस प्रकार पैडीक्योर करें:
बाल्टी में बने मिश्रण में धुले हुए पैरों को डालें और रखे रहें। 10 मिनट तक पैरों को भिगने दें। इसके बाद, पैरों को पैडीक्योर ब्रश से क्लीन कर लें। अगर नाखूनों को काटना हो, तो काट लेें। इस दौरान नाखून बहुत मुलायम हो जाते हैं तो आसानी से कट जाते हैं।
फायदे:
मिल्क के पैडीक्योर के कई फायदे होते हैं। इसमें डाली जाने वाली हर सामग्री, त्वचा के लिए लाभकारी होती है। अगर पैरों में थकान हो, तो टी ट्री ऑयल भी डाला जा सकता है।
अंतिम चरण:
पैरों को पानी से निकालने के बाद, साफ पानी से धो लें। तौलिए से पोंछ लें और कोई क्रीम लगाएं। इससे आपके पैर बहुत मुलायम हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
