Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
सनबर्न स्किन का ऐसे करें एलो वेरा से ट्रीटमेंट
अक्सर लोगों को सनबर्न की समस्या का सामना करना पड़ता है। वास्तव में भारत में यह समस्या बहुत आम है जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को सनबर्न की समस्या का सामना करना पड़ता है।
सनबर्न को रोकने का एकमात्र उपाय यह है कि घर से बाहर ही न निकला जाए। और ऐसा कौन कर कर सकता है? अत: हम आपको एलोविरा से बने हुए इस होममेड फेस पैक की जानकारी दे रहे हैं ताकि आप सनबर्न का उपचार कर सकें। आगे पढ़ें।

एलोविरा एक अद्भुत पौधा है। इस पौधे से निकलने वाले जैल का उपयोग दवाईयों और कॉस्मेटिक्स में किया जाता है। यह एक ठंडा जैल है जिसका उपयोग त्वचा से संबंधित समस्याओं जैसे रैशेस और खुजली आदि के उपचार में किया जाता है।
तो इस बात में कोई आश्चर्य नहीं है कि इसका उपयोग सनबर्न के उपचार हेतु किया जाता है। आइए देखें कि एलोविरा से बने हुए इस फेस पैक को घर पर कैसे बनाया जा सकता है!

सामग्री: एलोविरा जैल, दही, खीरा (ककड़ी)
विधि तथा उपयोग:
एलोविरा की दो पत्तियों से सावधानीपूर्वक जैल निकालें। इसे चम्मच की सहायता से अच्छे से मिलाएं ताकि जैल एक समान हो जाए।
इसमें दो चम्मच दही मिलाएं। एक ककड़ी कद्दूकस कर लें तथा इसे जैल और दही के मिश्रण में मिला दें। सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं। सनबर्न के उपचार के लिए एलोविरा से बना हुआ फेस पैक तैयार है। इसे चेहरे पर लगायें तथा 10-15 मिनिट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो डालें।



Click it and Unblock the Notifications