Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
साफ और चमकदार पैरों के लिये अपनाइये ये घरेलू तरीके
हर लड़की का सपना होता है कि उसके पैर भी सेलिब्रिटी के पैरों जैसे हों। चमकदार पैर आपके छोटे ड्रेस की शोभा बढ़ा देते हैं। पैर यदि सुन्दर हों तो छोटी ड्रेस पहनते समय आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है।
यदि आपके पैरों पर किसी प्रकार के निशान हों तो छोटी ड्रेस पहनते समय आपको शर्म महसूस हो सकती है। अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हमारे पास कुछ उत्तम उपचार और उपाय हैं जो आपके पैरों को अधिक साफ़ और चमकदार बना सकते हैं। पैरों को चमकाने वाले इन उपायों को अपनाकर आप भी अपने पैरों को सेलिब्रिटी के पैरों की तरह चमकदार बना सकती हैं।
सर्दियों में पैर की देखभाल करने के 6 तरीके
सबसे पहले तो अपने पैरों को एक्स्फोलियेट करें ताकि मृत कोशिकाएं निकल जाएँ तथा रक्त का प्रवाह बढ़ जाए। नहाने के बाद किसी तेल का, विशेष रूप से बेबी ऑइल का उपयोग करें ताकि आपके पैर नरम और कोमल बने रहें। इसके अलावा कुछ होम मेड पैक भी उपलब्ध हैं जिनका उपयोग करके आप अपने पैरों को सेलिब्रिटी के पैरों जैसा चमकदार बना सकते हैं।
इन लेग मास्क के उपयोग से पैर न केवल चमकदार दिखते हैं बल्कि पैरों के निशान और दाग भी कम होते हैं। इसके अलावा पैरों में नमी भी आती है। अपने पैरों को सेलिब्रिटी के पैरों जैसा चमकदार और साफ़ बनाने के लिए यह लेख पढ़ें।

इस उपचार से पैरों को चमकदार बनायें
सामग्री: ½ कप चीनी, ½ कप बेबी ऑइल, 3 टेबलस्पून नीबू का रस और एक रेज़र
तैयारी: शक्कर, नीबू का रस और तेल को आपस में मिलाएं। इस मिश्रण से अपने पैरों को लगभग 10 मिनिट स्क्रब करें तथा फिर गरम पानी से धो डालें। इससे पैरों के गहरे निशान हलके हो जाते हैं तथा आपके पैर नम और नरम बने रहते हैं।

नीबू का रस और नारियल का तेल
एक चम्मच नीबू के रस में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को हलके हाथों से अपने पैरों पर रगड़ें। घुटने के आसपास के भाग पर ज़्यादा रगड़ें। इसे 15 मिनिट तक रखें तथा फिर गुनगुने पानी से धो डालें।
केला और शहद
एक पके हुए केले को हाथ से मसलें। फिर इसमें कुछ बूँदें बादाम का तेल, 1 टेबलस्पून शहद और 1 टेबलस्पून एलोवीरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को अपने पैरों पर लगायें तथा 15 मिनिट तक इसे लगा रहने दें। उसके बाद पैरों को गुनगुने पानी से धो डालें।

चमकदार पैरों के लिए क्विक टिप्स:
1. आप नियमित तौर पर जिस हाईलाईटनर का प्रयोग करती हैं उसे मॉस्चराइज़र के साथ मिलाएं तथा इस मिश्रण को पैरों पर लगायें। यह पैरों को शीघ्रता से चमकदार बनाता है।
2. नीबू के रस में ग्लिसरीन मिलाएं तथा सोने से पहले इस मिश्रण को पैरों पर लगायें। इसे रात भर रखें तथा सुबह धो डालें। नहाने के बाद अपने नम पैरों पर बेबी ऑइल लगायें। इससे आपके पैर नरम और कोमल दिखेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
