Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
घर पर शेविंग क्रीम बनाने की विधि
शेविंग, शरीर से ऐसे बालों को हटाने की प्रक्रिया होता है जिनकी कोई आवश्यकता नहीं होती है। दाड़ी, बगल या योनि के बाल, शरीर के अनचाहे बाल होते हैं जिन्हें समय-समय पर हटाना आवश्यक होता है। महिला हो या पुरूष; दोनों को ही शरीर के अलग हिस्सों के बाल को शेव करना ही पड़ता है।
पुरूषों को दाड़ी बनाने के लिए हर दूसरे दिन ही शेविंग करनी पड़ती है। अगर रेज़र से त्वचा को यूं ही शेव किया जाएं तो वह खुरदुरी हो जाती है और उस पर कट लगने का डर रहता है। इसके लिए शेविंग क्रीम को लगाने की जरूरत पड़ती है। शेविंग क्रीम के बिना शेव करना जबरन चोट पहुंचाने वाला काम है।
READ: शेविंग के बाद की खुजली को कैसे मिटाएं
शेविंग क्रीम लगाने से त्वचा और रेज़र के बीच घर्षण नहीं होता है और आराम से शेव हो जाता है। साथ ही क्रीम से त्वचा को पर्याप्त पोषण और नमी भी मिल जाती है, जिससे जलन या दर्द नहीं होता है।

ये शेविंग क्रीम, बाजार में काफी मंहगी होती है और कई बार घर पर होती नहीं हैं। ऐसे में इन्हें घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। घर पर तैयार की गई शेविंग क्रीम, सुरक्षित और अधिक लाभदायक होती है। आइए जानते हैं घर पर किस प्रकार तैयार करें शेविंग क्रीम:
शेविंग क्रीम 1 को घर पर तैयार करना-
आवश्यक सामग्री:
- गरी का तेल - एक चौथाई कप
- शीया बटर - एक चौथाई कप
- बेकिंग सोडा - दो चम्मच
- जैतून का तेल या बादाम का तेल - एक चौथाई कप
- लैवेंडर एस्सेनशियल ऑयल - 10 बूंद
- पिपरमेंट ऑयल - 5 बूंद
बनाने की विधि:
शीया बटर और गरी के तेल को धीमी आंच पर पिघला लें। जब यह पिघल जाएं तो आंच से उतार लें और इसमें जैतून का तेल और लैवेंडर ऑयल मिलाकर चलाएं। एक जार में इस मिश्रण को डालें और फ्रिज में ठंडा व कड़ा होने के लिए डाल दें। बाद में, जार को फ्रिज से निकालें और इसे पिघलने शुरू होने तक रख दें। इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं और बाद में अच्छें से फेंट दें ताकि यह मुलायम हो जाये। अब इसे प्राकृतिक शेविंग क्रीम की तरह इस्तेमाल करें।

शेविंग क्रीम 2 को घर पर तैयार करना-
आवश्यक सामग्री:
- एलोवेरा जेल - एक चौथाई कप
- वेजीटेबल ग्लिसरीन - 2 चम्मच
- टी ट्री ऑयल की 8 बूंदें
- नमक - 1 चम्मच
- लिक्विड कैस्टाइल सोप की आधा कप
- गरी का तेल - आधा कप
- आपके पंसदीदा खुशबु तेल की 10 बूंदें
- विटामिन ई कैप्सूल
तैयार करने की विधि -
गर्म पानी में नमक मिलाएं, इसमें सभी सामग्रियों को मिला दें और अच्छे से मिश्रित कर लें। इस मिश्रण को एक जार में डालें और इसे ढ़क्कन लगाकर बंद कर दें। जार को अच्छे से हिलाएं और इसे किसी बोतल में भर कर रख लें। यह इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications