Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
1 दिन में हाथों से मेहंदी का दाग कैसे हटायें
मेहंदी या हिना भारतीय संस्कृति और खासकर शादियों का एक अभिन्न हिस्सा है। यह हिना के पेड़ के पत्तों से निकाली जाती है जिसको हथेली पर लगाने पर यह त्वचा के ऊपरी सतह के अंदर रिस जाता है जिससे कुछ दिनों तक आपकी हथेली पर इसकी छाप बनी रहती है।
यह स्टेंसिल या हाथ की मदद से लगाया जाता है और इसकी छाप 14 से 15 दिनों तक रहती है पर कई बार ऐसा हो सकता है कि आपको कुछ कारणों से इसकी छाप को हटाना हो। नीचे कुछ आसान और कारगर तरीके दिए गए हैं जिससे मेहंदी का निशान एक दिन में ही निकल जाएगा।
यहाँ पर दिए गए घरेलु नुस्खे आसान और सरल हैं और कइयों का असर हिना के दाग को हटाने में अनोखा है। दूसरी तरफ जब इन चीजों को आप त्वचा पर लगाते हैं तो त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

इन वस्तुओं को हिना पर लगाकर एक दिन का इंतज़ार करें और फिर वापस इन्हें हिना पर लगाएं ताकि मेहंदी का दाग जल्दी निकल जाए। आप किस चीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं? मेहंदी के दाग को एक दिन में हटाने के इन अचूक और कारगर तरीकों पर ध्यान दें:
ऑलिव आयल: ऑलिव आयल को ज़बरदस्त इमल्सीफायर माना जाता है और यह हिना को हटाने का सरल और असरदार तरीका भी है। आप सिर्फ थोड़ा तेल को एक बाउल में निकालकर रूई को उसमें डुबोकर इससे अधिक तेल हटा दें और हिना पर लगाएं। इसे हिना पर 10 मिनट तक लगा रहने दें और इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो दें।

क्लोरीन: प्राकृतिक रूप से हीना के दाग को हटाने के लिए आप अपने हाथों को क्लोरीन और पानी के मिश्रण में कम से कम 5 मिनट तक डुबो कर रखें। अपने हाथ को इस मिश्रण में अच्छे से भिगो कर रखें और इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे मेहंदी का दाग जल्दी निकल जाएगा।
बेकिंग सोडा: 3 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें नीम्बू जूस की कुछ बूँदें डालें। इसे मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण बना लें। इसे हाथ में लगाकर हथेली को रगड़ लें। सोडा को 10 मिनट तक हथेली पर रहने दें और इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

ब्लीचिंग पाउडर: जब हम हिना के दाग को हटाने की बात करते हैं तो ब्लीचिंग पाउडर एक कारगर उपाय है। आपको सिर्फ डिज़ाइन पर ब्लीचिंग पाउडर की एक मोटी परत लगानी है और इसे सूखने देना है। इसके बाद पानी से धो लें। अगर इसे आप दो से तीन बार करें तो हीना का दाग आसानी से हट जाएगा।
आलू का जूस: आलू के जूस से भी हीना का दाग 1 दिन में निकल सकता है। जूस को हथेली पर मसाज करें और इसे सूखने दें। इसके बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो लें और इस प्रक्रिया को दो तीन दिन में फिर से लगाएं और नतीजे देखें।



Click it and Unblock the Notifications
