Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
लेडीज़, शेविंग करते वक्त कभी ना करें ये 7 गल्तियां
कई बार लड़कियों को वैक्सिंग की बजाए पैरों को शेविंग करने में ही ज्यादा आसानी महसूस होती है। सैलून में घंटे बैठ कर दर्द सहने से अच्छा होता है शेविंग कर के कुछ ही मिनटों में काम खतम कर दिया जाए।
Koovs Coupons: 30% Off on Men's Party Wear, Women's Footwear and Extra Rs.1000 Off on Purchase
पर क्या आप जानती हैं कि कई लड़कियां पैरों को शेविंग करते वक्त कई गल्तियां कर जाती हैं, जिसके बारे में उन्हें पता ही नहीं होता। ये गल्तियां त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं और इससे पैरों में आने वाले बाल थोड़े सख्त हो सकते हैं।
आइये जानते हैं कौन सी हैं वे गल्तियां, जिसे रोक कर आप शेविंग को एक आरामदायक प्रक्रिया बना सकती हैं।

बहुत तेजी से शेव करना
इस आदत की वजह से आपको घाव हो सकता है और रेजर की वजह से जलन महसूस हो सकती है। शेविंग हमेशा धीरे और सवधानी से करनी चाहिये।

क्रीम ना लगाना
क्रीम या साबुन लगा कर शेविंग ना करने से बाल ठीक तरह से नहीं निकल पाते।

त्वचा को गीला ना करना
शेविंग करने से पहले अपने पैरों को कुछ देर के लिये पानी में भिगोएं या फिर शावर लेने के बाद ही शेव करें। इससे बाल नरम हो जाते हैं और आराम से शेव हो जाते हैं।

एक ब्लेड वाला रेजर प्रयोग करना
कई लोग एक ब्लेड वाला रेजर प्रयोग करते हैं, जिससे बाल ठीक प्रकार से साफ नहीं होते। वहीं पर दो दो ब्लेड वाला रेज़र आपना काम बड़ी आसानी से करता है।

नियमित स्क्रब ना करना
अगर आप अपने पैरों को नियमित शेव करती हैं, तो आपको उन्हें स्क्रब भी करते रहना चाहिये जिससे उसमें धंसे हुए बाल निकल आएं।

मॉइस्चराइजन ना लगाना
शेविंग करने के बाद आपको पैरों को ठंडे पानी से धोना चाहिये और फिर उस पर मॉइस्चराइजर लगाना चाहिये, जिससे रैश ना पड़े या फिर उसमें जलन ना हो।

रेज़र शेयर करना
अपना खुद का रेज़र कभी भी शेयर नहीं करना चाहिये क्योंकि इससे इंफेक्शन और बीमारियां होने का डर रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
