Latest Updates
-
Budh Gochar: सोमवार को शनि के घर में होगी बुध की एंट्री, जागेगी इन राशियों की सोई किस्मत -
Dadi Ma ke Nuskhe: चेहरे के जिद्दी काले दाग होंगे गायब, बस आजमाएं दादी मां के ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे -
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से शादी, बेटा-बेटी की मौत का गम, दुखों से भरी थी आशा भोसले की जिंदगी -
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन -
Asha Bhosle Net Worth: पीछे छोड़ गईं करोड़ों का साम्राज्य, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं आशा भोसले -
Varuthini Ekadashi Kab Hai: इस बार बन रहा दुर्लभ 'चतुर्ग्रही योग', इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Asha Bhosle के परिवार में कौन-कौन? देखें दिग्गज गायिका का पूरा फैमिली ट्री और रिश्तों की कहानी -
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को सिंह और मकर राशि की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्यफल -
Asha Bhosle को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती सिंगर की हालत नाजुक! जानें Cardiac Arrest के लक्षण
होंठों की झुर्रियों को दूर करने के 10 घरेलू उपाय
हमने कुछ घरेलू उपचार बताये हैं जो न केवल आपके होंठों में कसाव लाते हैं बल्कि होंठों से मृत त्वचा कोशिकाओं को निकालते हैं और आपके होंठों की सुन्दरता को बढ़ाते हैं।
होंठ तथा उसके आसपास के भागों पर आने वाली झुर्रियां भी बढ़ती उम्र के लक्षणों में से एक है। अन्य लक्षणों की तरह ही इनसे भी बचा नहीं जा सकता। हालाँकि, आप कुछ प्राकृतिक, घरेलू और आसानी से उपलब्ध पदार्थों से इसका उपचार कर सकती हैं। होंठों की झुर्रियां आपकी कल्पना से कई अधिक सामान्य हैं। बहुत सी महिलायें इनसे छुटकारा पाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेती हैं। परन्तु इससे फायदे की बजाय नुकसान अधिक होता है।
यही कारण है कि इसके लिए घरेलू उपचारों का उपयोग करना अधिक अच्छा होता है ताकि आपके होंठ झुर्रियों से बचे रहें और सुंदर दिखें। यहाँ बोल्डस्काय में हमने कुछ घरेलू उपचार बताये हैं जो न केवल आपके होंठों में कसाव लाते हैं बल्कि होंठों से मृत त्वचा कोशिकाओं को निकालते हैं और आपके होंठों की सुन्दरता को बढ़ाते हैं। इन घरेलू उपचारों का प्रतिदिन उपयोग करने से आपके होंठों की स्थिति सुधर सकती है। आइये देखें।

1. ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल)
ऑलिव ऑइल को झुर्रियों का उपचार माना जाता है जो होंठों पर आश्चर्यजनक तरीके से काम करता है। अपने होंठों को नमी युक्त बनाये रखने के लिए और झुर्रियों को दूर करने के लिए होंठों पर थोडा सा ऑलिव ऑइल लगायें। इसे भी पढ़ें: अपर लिप्स के लिए बेस्ट फेशियल एक्सरसाइज़

2. दालचीनी पाउडर
दालचीनी पाउडर को डिसटिल्ड वॉटर (आसुत जल) में मिलाएं और इस मिश्रण को होंठों पर लगायें। इसे 10 मिनिट तक लगा रहने दें और बाद में धो डालें। होंठों से झुर्रियों को हटाने के लिए इस पुराने घरेलू उपचार को अपनाएँ।

3. एलो वेरा जैल
एक चम्मच एलो वेरा जैल लें और उसे होंठों पर लगायें ताकि झुर्रियों और फाइन लाइन्स से बचा जा सके। होंठों के झुर्रियों को हटाने के लिए दिन में दो बार इस उपचार को अपनाएँ।

4. विटामिन ई ऑइल
विटामिन ई की कैप्सूल से निकलने वाले तेल को होंठों पर लगायें और इसे 15 मिनिट तक रखें तथा बाद में धो डालें। झुर्रियों से मुक्त होंठ पाने के लिए इस प्राकृतिक उपचार को प्रतिदिन अपनाएँ।

5. ओटमील
होंठों की झुर्रियों को दूर करने के लिए ओटमील एक अच्छा घरेलू उपचार है। ओटमील को अपने होंठों पर लगायें और धीरे धीरे मसाज करें। बाद में पानी से धो डालें।

6. पपीते का गूदा
होंठों से झुर्रियां हटाने के लिए पपीते का गूदा एक अन्य प्रभावी उपचार है। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को निकालता है और होंठों पर आने वाली सिलवटों को भी दूर करता है। ताज़े पपीते के गूदे को 2-3 मिनिट तक होंठों पर लगाकर रखें और बाद में धो डालें। यह भी पढ़ें: क्या आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि झुर्रियों का वास्तविक कारण क्या है?

7. नारियल का तेल
नारियल के तेल से होंठों की मालिश करें और फिर 15 मिनिट बाद इसे धो डालें। इससे होंठों की सिलवटें प्रभावी रूप से दूर होती हैं और फिर से आती भी नहीं हैं।

8. अनानास का जूस
होंठों पर अनानास का जूस लगाने से होंठों तथा इसके आसपास के भागों पर आने वाली झुर्रियों से बचा जा सकता है। इसे कुछ देर तक अपन होंठों पर लगा रहने दें और बाद में पानी से धो डालें।

9. शुगर स्क्रब
शक्कर को नीबू के रस में मिलाएं और इस मिश्रण से होंठों को रगड़ें। सप्ताह में कम से कम दो बार ऐसा करें ताकि होंठ अच्छी से एक्स्फोलियेट हों और झुर्रियां न आयें।

10. गुलाब जल
पूरे दिन होंठों पर गुलाब जल लगाती रहें ताकि आपके होंठ मोहक और झुर्रियों से मुक्त दिखें। विशेष रूप से सोने से पहले ऐसा करें क्योंकि यह उपचार तभी अच्छी तरह काम करता है जब इसे रात के समय लगाया जाए।



Click it and Unblock the Notifications











