Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्किन टैग को हटाने के लिए अपनाएं ये 10 घरेलू उपचार
त्वचा पर छोटे-छोटे उभार को स्किन टैग या मस्सा कहते हैं। यह अक्सर शरीर के उन हिस्सों पर होती है जहां अधिक नमी मौजूद होती है। स्किन टैग गर्दन, ब्रेस्ट के नीचे, आंखों की पलकों और जननांगों के आसपास के क्षेत्र को ज्यादा प्रभावित करती है। स्किन टैग से व्यक्ति को कोई दर्द या परेशानी नहीं होती लेकिन कपड़ों से मस्से खींच जाने की वजह से स्किन पर छोटा खून का थक्का बन जाता है और फिर वहां दर्द होने लगता है। हालांकि कई लोग इसे काट कर निकालने की भी सलाह देते हैं लेकिन आप ऐसी सलाह को नजरअंदाज करें, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है और इससे कई तरह के संक्रमण और त्वचा पर हमेशा के लिए दाग पड़ सकता है।

स्किन टैग अमूमन उम्र बढ़ने, त्वचा में रगड़, आनुवांशिकी और हार्मोनल असंतुलन की वजह से होता है। सर्जरी या क्रोयोसर्जरी के जरिए इसे काफी आसानी से हटाया जा सकता है। लेकिन इसेक अलावा कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिससे स्किन टैग को दूर किया जा सकता है।
लेकिन प्राकृतिक उपचार को आजमाने से पहले इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पलकों के आसपास की त्वचा अधिक संवेदनशील होती है यहां का स्किन टैग त्वचा विशेषज्ञ की मदद से हटवाएं।
घरेलू उपचार से स्किन टैग दूर होने में समय लगता है इसलिए आपको काफी धैर्य भी रखना पड़ेगा। तो चलिए आपको उन 10 घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं।

1- एप्पल साइडर विनेगर:
एप्पल साइडर विनेगर स्किन टैग को दूर करने का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। इसमें अधिक मात्रा में एसिड होता है जो त्वचा पर अतिरिक्त कोशिकाओं को तोड़ देता है और स्किन टैग अपने आप दूर हो जाता है।
कैसे इस्तेमाल करे:
• स्किन टैग के आसपास के क्षेत्र को धोकर अच्छी तरह पोछ लें
• सेब साइडर विनेगर में रूई भिगोएं और इसे सीधे स्किन टैग पर लगा लें।
• इसे कम से कम तीन से चार घंटे तक छोड़ दें
• फिर गर्म पानी से धो लें
• इस प्रक्रिया को एक दिन में तीन से चार बार दोहराएं, जबतक कि स्किन टैग का रंग काला होकर गिर न जाए।
नोट: यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर पतला कर लें। आंखों के पलकों से स्किन टैग हटाने के लिए इसका इस्तेमाल कदापि न करें।

2-टी ट्री ऑयल:
टी ट्री ऑयल शक्तिशाली एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है और त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे कील-मुंहासे, एक्जिमा और स्किन टैग को दूर करने में काफी प्रभावी है।
कैसे इस्तेमाल करे:
• रूई के एक टुकड़े को टी ट्री ऑयल में डुबोएं और धीरे-धीरे स्किन टैग पर लगाएं।
• अब रूई को स्किन टैग पर रखकर पट्टी बांध दें।
• 15-20 मिनट के बाद पट्टी निकालें
• जल्दी फर्क देखने के लिए इस प्रक्रिया को दिन में तीन बार दोहराएं।
नोट: यदि इसे लगाने पर त्वचा पर किसी भी प्रकार की जलन होती है, तो टी ट्री ऑयल में नारियल का तेल मिलाकर इसे स्किन टैग पर लगाएं।

3. विटामिन ई ऑयल:
स्किन टैग को दूर करने के लिए विटामिन ई ऑयल काफी प्रभावी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को कोमल बनाने में मदद करते हैं।
कैसे इस्तेमाल करे:
•विटामिन ई कैप्सूल खोलकर इसमें से तेल निकालें।
•इस ऑयल को स्किन टैग पर लगाएं और फिर पट्टी बांध लें।
•पट्टी बांध कर रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह पट्टी हटा लें।
•विटामिन ई ऑयल को स्किन टैग पर कई बार लगाएं और नई पट्टी से इसे बांधें।
•बेहतर परिणाम के लिए कई हफ्तों तक इस प्रक्रिया को अपनाएं।

4. लहसुन:
लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी इंफ्लैमेटरी गुण पाये जाते हैं और यह पुराने समय से स्किन टैग दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है।
कैसे इस्तेमाल करे:
•लहसुन की एक कली लें और उसे क्रश कर लें।
•रूई को लहसुन के रस में भिगोएं और स्किन टैग पर लगा लें।
•अब इसपर पट्टी बांध कर रात भर के लिए छोड़ दें।
•सुबह इसे गुनगुने पानी से धो लें।
•स्किन टैग को जल्दी दूर करने के लिए इस प्रक्रिया का नियमित पालन करें।

5. अजवायन का तेल:
अजवायन के तेल में शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी इंफ्लैमेटरी गुण पाए जाते हैं जो स्किन टैग को जल्दी दूर करने में मदद करते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें:
•चार-पांच बूंद नारियल के तेल में दो या तीन बूंद अजवायन का तेल मिलाएं।
•इस मिश्रण को स्किन टैग पर दिन में तीन बार लगाएं।
•तेल को सूखने दें और फिर इसपर पट्टी बांधकर रातभर के लिए छोड़ दें।
•इस विधि को नियमित अपनाएं।

6. डेंडिलियन स्टेम जूस:
डेंडिलियम में विटामिन और मिनरल अधिक मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा की अतिरिक्त कोशिकाओं को हटाकर स्किन टैग को दूर करने में मदद करता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
•डेंडिलियन स्टेम से रस निकालें।
•आपको दूधिया लिक्विड दिखेगा।
•अब इस दूधिया लिक्विड को स्किन टैग पर लगाएं।
•अब इसपर पट्टी बांधकर रातभर के लिए छोड़ दें।
•सुबह इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में चार बार दोहराएं।
नोट: यदि आपको डेसीज, मैरीगोल्ड, क्रायसेंथेमम आदि से एलर्जी होती है तो डेंडिलियन से भी एलर्जी हो सकती है। इसलिए आप इनका उपयोग करने से बचें।

7. नींबू का रस:
नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है जो कोशिकाओं को कमजोर करने में मदद करता है और स्किन टैग को निकालता है। इसमें शक्तिशाली एंटीसेप्टिक गुण भी मौजूद होते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें:
•आधा कटा नींबू निचोड़कर रस निकालें।
•कॉटन के एक टुकड़े को इस रस में भिगोंएं और सीधे स्किन टैग पर लगाएं।
•अब इसे सूखने के लिए कुछ देर तक छोड़ दें।
•इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार दोहराएं, आपका स्किन टैग दूर हो जाएगा।

8. नारियल का तेल:
नारियल के तेल में एंटी माइक्रोबियल लौरिक एसिड पाया जाता है जो बैक्टीरिया, वायरस और कवकों से लड़ता है और उनके कोशिका भित्ति को नष्ट कर देता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
•रात को सोने से पहले स्किन टैग पर नारियल का तेल लगाएं।
•इस प्रक्रिया को नियमित करें, स्किन टैग दूर हो जाएगा।

9. एलोवेरा:
एलोवेरा में एंटी इंफ्लैमेटरी और एंटीऑक्सीडडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्किन टैग को दूर करने में सहायक होता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
•एलोवेरा से रस निकालें।
•प्रभावित क्षेत्र पर इसे लगाकर कुछ देर तक मसाज करें।
•जब तक त्वचा एलोवेरा जूस को पूरी तरह अवशोषित न कर ले, मसाज करते रहें।
•दो हफ्तों तक इस प्रक्रिया को नियमित दिन में तीन बार अपनाएं।

10. मेथी के बीज:
मेथी के बीज में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन टैग को हटाने में मदद करते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें:
•एक या दो बड़े चम्मच मेथी के बीज को गर्म पानी में रात भर भिगोएँ।
•बीज को छानकर पानी दूसरी कटोरी में रख लें। इस पानी को खाली पेट पीएं।
•आप इस पानी को प्रभावित क्षेत्र पर भी लगा सकती हैं।
•एक हफ्ते तक इसे नियमित करें, स्किन टैग दूर हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
