Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
चेहरे को दुबला दिखाने वाली 10 ब्यूटी ट्रिक्स
क्या आपको कभी महसूस होता है कि आपका चेहरा इतना मोटा न होता और आप भी स्लिम फेस वाली होती। अगर ऐसा है तो आपके लिए यह आर्टिकल सहायक साबित होगा।
क्या आपको कभी महसूस होता है कि आपका चेहरा इतना मोटा न होता और आप भी स्लिम फेस वाली होती। अगर ऐसा है तो आपके लिए यह आर्टिकल सहायक साबित होगा। बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जो आपके चेहरे को पतला लुक देगें।
इन दिनों हर लड़की अपनी सेल्फी को सोशल साइट पर डालना चाहती है। अगर उसे पिम्पल या दाग होते हैं तो कई ऐप के माध्यम से वो उन्हें हटा सकती है लेकिन अगर चेहरा मोटा दिखे तो उसके लिए क्या करें। यह एक समस्या है। आइए जानते हैं इस समस्या का समाधान -

1. करवाएं अच्छा सा हेयर कट:
सबसे पहले जाकर अपना अच्छा सा बबली लुक वाला हेयर कट करवाएं। कर्ली हेयर्स वालों को खास ध्यान देना होगा कि वो बाल को खुला न रखें वरना चेहरा और भारी दिखेगा।इसके लिए आप किसी पार्लर से पहले कम्प्यूटर पर चेक करवा लें कि आप पर कौन सा कट सही दिखेगा। इसके बाद चेहरे पर अच्छा दिखने वाला कट लें।

2. लाइट लिपस्टिक शेड लगाएं:
अगर आपका चेहरा भारी है तो कभी भी डार्क लिपस्टिक या लिपग्लॉस का इस्तेमाल न करें, इससे चेहरे पर हैवी लुक आता है। हमेशा नेचुरल शेड का ही इस्तेमाल करें।

3. ब्राइट आईशैडो:
चेहरे पर ब्राइट आईशैडो लगाएं। इससे चेहरे पर अलग सा लुक आता है और स्लिम भी लगता है। साथ ही आंखों में बड़ापन भी लगता है जिससे गाल वाला हिस्सा अपने आप पतला लगता है।

4. आईब्रो का शेप:
आईब्रो को हमेशा मोटा और चौड़ा बनवाएं। पतली आईब्रो आपके चेहरे को ज्यादा भारी बना देती है।

5. ब्रांजर का इस्तेमाल:
अपने चेहरे पर ब्रान्जर का इस्तेमाल करते हुए चेहरे पर ऐसा लुक लाएं जो आप पतली दिखें। लेकिन इसके लिए थोड़ी प्रैक्टिस की आवश्यकता होती है।

6. बालों की पार्टिंग:
बालों को बीच से काढ़ना है या साइड से, इस बात का निर्णय चेहरे की बनावट को ध्यान में रखते हुए करें। इससे आपका चेहरा पतला दिखेगा।

7. बालों को वॉल्यूम दें :
बालों को बाउंसी और वॉल्यूम लुक देने से भी चेहरे पतला लगता है क्योकि उससे चेहरे की साइड्स कवर हो जाती हैं। ऐसे में आप चाहें तो बालों को स्ट्रेट और बाउंसी करवा लें।

8. डार्क हेयर कलर:
हेयर कलर से भी चेहरे पर फर्क पड़ता है। अगर आप बालों में डार्क कलर का इस्तेमाल करें तो वो नेचुरल लगते हैं और उनका लुक भी अच्छा आता है। स्ट्रीक्स कलर को परमानेंट न करवाएं।

9. डाइट प्लान:
चेहरे पर मोटापा आपके बेकार खानपान की वजह से आता है। जंक फूड आदि न खाएं। घर का बना खाना सबसे अच्छा होता है। खाना खाने के तुरंत बाद न सोएं। साथ ही चेहरे पर मसाज आदि करवाती रहें। चाहें तो फेशियम एक्सरसाइज करें।

10. ब्लश:
अंतिम उपाय यह है कि आप पिंक कलर के ब्लश का इस्तेमाल करें जो कि गालों को स्लिम लुक देता है और उन पर सिकर इफेक्ट डालता है।



Click it and Unblock the Notifications
