Latest Updates
-
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन -
Asha Bhosle Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं आशा ताई, जानें उनकी संपत्ति और बिजनेस -
Varuthini Ekadashi Kab Hai: इस बार बन रहा दुर्लभ 'चतुर्ग्रही योग', इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Asha Bhosle के परिवार में कौन-कौन? देखें दिग्गज गायिका का पूरा फैमिली ट्री और रिश्तों की कहानी -
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को सिंह और मकर राशि की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्यफल -
Asha Bhosle को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती सिंगर की हालत नाजुक! जानें Cardiac Arrest के लक्षण -
कब है वरुथिनी एकादशी? इस बार व्रत पर रहेगा पंचक का साया, जानें कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा -
Surya Gochar 2026: केतु के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 4 राशिवालों पर होगी धनवर्षा -
100 साल बाद त्रेता युग जैसा महासंयोग! 2026 में 4 नहीं, पूरे 8 होंगे 'बड़े मंगल'; जानें तिथियां -
क्या रात में ब्रा पहनकर सोने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानें एक्सपर्ट की राय
सही ब्यूटी पार्लर चुनने के लिए 10 टिप्स
यहाँ 10 सरल तरीके बताये गए हैं कि आप किस प्रकार एक अच्छा ब्यूटी पार्लर चुन सकती हैं और अपना अच्छा मेकओवर करवा सकती हैं।
चाहे आप अपनी आइब्रो बनवाने जा रही हों या अन्य बहुत से काम करवाने, जब ब्यूटी पार्लर की बात आती है तो कोई भी महिला गलती नहीं करना चाहती। ब्यूटी पार्लर केवल आपके नैन नक्श को ही नहीं संवारते बल्कि ये हमारी स्वच्छता और शरीर को भी प्रभावित करते हैं।
ब्यूटी पार्लर में काम करने वाले व्यक्ति द्वारा केवल एक बार ही गलत कैंची चलाने से आपकी सुन्दरता बिगड़ सकती है। उसी तरह एक अच्छे पेशेवर की सलाह से आपकी बालों की वृद्धि से संबंधित समस्या हल हो सकती है।
क्योंकि ब्यूटी पार्लर किसी स्त्री की सुन्दरता को निर्धारित करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं अत: जब किसी आदर्श ब्यूटी पार्लर की बात हो तो इस बारे में निर्णय लेना बहुत ही स्वाभाविक हो जाता है।
कुछ लोगों को अपने प्रिय ब्यूटी पार्लर में जाना ही सुविधाजनक लगता है। परन्तु यदि आप नए शहर में हैं और आपको पुराने पार्लर का अनुभव अच्छा न आया हो और आप नए पार्लर की खोज में हैं तो आप अच्छा पार्लर कैसे ढूंढ सकती हैं?
खैर, यहाँ 10 सरल तरीके बताये गए हैं कि आप किस प्रकार एक अच्छा ब्यूटी पार्लर चुन सकती हैं और अपना अच्छा मेकओवर करवा सकती हैं। आखिकार सभी ब्यूटी पार्लर में जाकर आने के बाद आप अच्छा देखना चाहती हैं, अच्छा महसूस करना चाहती हैं और एक प्रसन्न उपभोक्ता बनना चाहती है।

ब्रांड के नाम के अनुसार जाएँ
आजकल एक ब्रांड के सैलून की पूरे देश में शाखाएं होती हैं। ब्रांड के नाम के अनुसार जाना कैसा रहेगा? सामान्यत: एक ही ब्रांड के सभी सैलूनों में एक ही तरह की सर्विस मिलती है। अत: यदि आप बड़े ब्रांड के पार्लर में जाती हैं तो आप निश्चिंत रहें। आपको निश्चित रूप से अच्छी सर्विस ही मिलेगी। आजकल ब्रांड के नाम के सैलूनों की संख्या बढ़ती जा रही है और आपको अंतिम निर्णय लेने से पहले थोड़ी बहुत खोज तो करनी ही पड़ेगी।

अपनी सहेली या पड़ोसी से पूछें
अच्छा ब्यूटी पार्लर पाने का एक तरीका यह है कि आप अपनी सहेली, पड़ोसी या सहकर्मी से पूछें। प्रत्यक्ष रूप से फीडबैक मिलने पर आपको पार्लर के गुण दोषों के बारे में पता चल जाएगा। पार्लर के बारे में दूसरों से पूछने की परम्परा कई पीढ़ियों से चली आ रही है।

पार्लर की रेटिंग्स और रिव्यूज़ को ऑनलाइन चेक करें
सभी अच्छे ब्यूटी पार्लर सोशल मीडिया पर या ऑनलाइन होते हैं। ऑनलाइन जाएँ, ब्यूटी पार्लर का नाम और उसकी सही स्थिति ढूंढें जहाँ आप जाने की योजना बना रही हैं। आप देखेंगी कि उनमें से अधिकाँश ब्यूटी पार्लर के बारे में उनके पहले के उपभोक्ताओं द्वारा रिव्यूज़ और रेटिंग्स दिए गए होंगे। इंटरनेट पर मिलने वाले रेटिंग्स और रिव्यूज़ से आपको पता चल जायेगा कि सैलून वास्तव में कैसा है।

ट्रायल विज़िट करें
यदि पार्लर आपके पास है तो आप ट्रायल विज़िट कर सकती हैं। इस ट्रायल विज़िट में आवश्यक नहीं है कि आप कुछ करवाएं। सैलून के रिसेप्शनिस्ट से मिलें और उन्हें बतायें कि आप किस तरह की सर्विसेज़ की तलाश में हैं, उनसे कीमत और सुविधाओं के बारे में पूछें। बातचीत के दौरान आप अपने चारों ओर देख सकती हैं जिससे आपको आइडिया आ जाएगा कि पार्लर कैसा है।

आप जिस सैलून की महिला को पसंद करते हैं
हर महिला की एक प्रिय सैलून लेडी होती है। आप किसी ब्यूटी पार्लर में केवल इसलिए भी जाती हैं क्योंकि वहां जो महिला काम करती है वह आइब्रो को बहुत अच्छा आकार देती है या जब वह वैक्सिंग करती है तो तकलीफ कम होती है। तो यदि आपके पास ऐसी कोई महिला है तो हमेशा पहले से उस पार्लर में अपना समय निर्धारित करवा लें जहाँ वह महिला काम करती है। ब्यूटी पार्लर जाने से पहले आप कॉल करके पूछ सकती हैं कि पार्लर में वह महिला ही आपका काम करेगी अन्य कोई नहीं।

भौगोलिक निकटता पर निर्भरता
कोई भी महिला ब्यूटी पार्लर जाने में बहुत अधिक समय नहीं खर्च करना चाहती। उसका उद्देश्य यह रहता है कि उसे पास में ही अच्छा ब्यूटी पार्लर मिल जाये। ऐसे मामले में इंटरनेट पर अपने आसपास के सभी पार्लर चेक करें और आप घर के सबसे पास जो पार्लर है उसे चुन सकती हैं। इससे आपका जाने आने का समय बचता है और ब्यूटी पार्लर जाना कष्टदायक भी नहीं लगता। ब्यूटी पार्लर पास में होने से आप अक्सर वहां जा सकती हैं।

सेवाओं की गुणवत्ता के आधार पर
ब्यूटी पार्लर जाने का उद्देश्य अच्छा ट्रीटमेंट होता है। आपको यह सलाह डी जाती है किआप ऐसे ब्यूटी पार्लर जाएँ जो अपनी अच्छी सेवाओं के लिए जाना जाता हो। केवल इसलिए किसी भी पार्लर में न जाएँ कि वह सस्ता है या आपके घर के बहुत करीब है। ऐसे पार्लर में भी न जाएँ जहाँ सेवाएं अच्छी न मिलती हों। तो किसी भी सैलून में जाने से पहले उसकी सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानें या फिर आप सैलून मैनेजर से भी संपर्क कर सकती हैं।

कम्फर्ट और लक्ज़री
ब्यूटी पार्लर केवल सेवाओं के लिए ही नहीं जाना जाता। ब्यूटी पार्लर में जाकर व्यक्ति स्वयं को तरोताजा महसूस करना चाहता है अत: इसके लिए बहुत कम्फर्ट और लक्जरी की आवश्यकता होती है। बिनाकम्फार्ट और लक्जरी के अच्छी सेवाओं का भी कोई महत्व नहीं रहता। तो ऐसे सैलून में जाएँ जहाँ आप आराम महसूस कर सकें और आपकी अच्छी तरह देखभाल की जाए। लक्जरी और कम्फर्ट के आधार पर ब्यूटी पार्लर चुनना बहुत महत्वपूर्ण है।

सर्विस लिस्ट चेक करें
कई बार ऐसा होता है कि सैलून में पहुँचने के बाद पता चलता है कि जो सेवाएं आपको चाहिए वे वहां उपलब्ध ही नहीं हैं क्योंकि उनके मशीन ख़राब है या उसके लिए आवश्यक पेशेवर उपलब्ध नहीं है। इससे चिडचिडापन हो सकता है विशेष रूप से तब जब आपको पार्लर पहुँचने के बाद ये बात पता लगे। अत: पहली ही जानकारी ले लें ताकि जब आप पार्लर जाएँ तो आपको वे सेवाएं मिल सकें जो आप चाहती हैं।

अपने प्रिय पार्लर से जुड़े रहें
अंत में, अपने प्रिय पार्लर से जुडी रहें। इसका कारण कुछ भी हो, या तो पार्लर आपके घर के पास हो या आपकी सहेली अक्सर वहां जाती हो या उनके सेवाएं उत्कृष्ट हों। परन्तु यदि आपको अपना पसंदीदा ब्यूटी पार्लर मिल गया है तो इसे बार बार बदलने की आवश्यकता नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications











