Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
फटी एड़ियों को ठीक करने के लिये आ गए हैं ये 6 घरेलू उपचार

एडियां जब भी फटती हैं, तब उनके पीछे कोई न कोई कारण छुपा होता है जैसे, नंगे पांव टहलना या फिर पांव का हमेशा धूल-मिट्टी में रहना।
फटी एडियो को ठीक करने के लिये घर पर ही स्क्रब तैयार कर के एडियों को रगड़े या फिर पैरों को गरम पानी और नींबू के मिश्रण में डुबो कर उसको अच्छे से साफ करें और फिर क्रीम या लोशल लगाएं।

फटी एडियों को ठीक करने के लिये रात में आप कुछ उपचार कर सकती हैं। इन उपचारों के लिये आप घर में रखी कुछ सामग्रियो का प्रयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं कुछ घरेलू उपचारों के बारे में...

नींबू
अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए, गर्म पानी लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब पैरों को 10 से 15 मिनट तक उसमें डुबोएं। फिर प्यूमिक स्टोन से एड़ी को साफ़ करें। फिर पैरों को धोएं और तौलिये से पोछ ले।

वनस्पति तेल
जैतून, नारियल, तिल आप किसी भी तरह का वनस्पति तेल ले कर सोने से पहले एडियों में मसाज कर सकती है। सोने से पहले पैरों को गरम पानी में भिगो कर रखें और बाद में उसे स्क्रब कर के सुखा लें। उसके बाद वनस्पति तेल को एड़ी और तलवों पर लगाएं। मोजे पहने और सो जाएं।

फ्रूट मास्क
केला, पाइनएप्पल, एवाकाडो, पपीता आदि आपकी फटी एडियों को ठीक कर सकते हैं। फ्रूट मास्क बनाने के लिये केला, आधा एवाकाडो और नारियल का फ्रेश पल्प लें। सबसे पहले केला और एवाकाडो को अच्छी तरह से मैश करें और फिर उसमे नारियल का पल्प मिक्स करें। फिर फ्रूट मास्क को एडियों पर लगाएं और 15 मिनट के बाद पैर धो लें। ऐसा रोज करने से पैर सुंदर बन जाते हैं।

चावल का आटा
मुठ्ठीभर चावल का आटा लें, उसमें शहद और एप्पल साइडर वेनिगर मिलाएं। इसका गाढा पेस्ट बनाएं। अगर एडियो पर बहुत ज्यादा क्रैक है तो आप पैक में ऑलिव ऑइल भी मिक्स कर सकती हैं। इस पैक को लगाने से पहले पैरों को 10 मिनट के लिये गरम पानी में डाले। फिर हल्के हाथों से स्क्रब कर के इस पेस्ट को लगाएं। ऐसा हमेशा करें, जब तक एडियां ठीक ना होने लगे।

नीम
जब नीम की पत्तियों को हल्दी के साथ मिक्स कर के पेस्ट बनाया जाता है तो उसमें एंटीबैक्टीरियल गुण आ जाते हैं। इस पेस्ट को एडियों पर लगा कर 1 घंटा रखें और फिर पानी से धो लें।

रोज वॉटर और ग्लीसरीन
ग्लीसरीन और रोजवॉटर को एक मात्रा में ले कर पेस्ट बनाएं। सोने से पहले इसे एडियों पर लगाएं और डिफरेंस देंखे। ग्लीसरीन आपकी एडियों को मुलायम कर देगी।



Click it and Unblock the Notifications
