Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
खूबसूरत त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं बनाना स्क्रब
केला एक ऐसा फल है जो स्वास्थ के लिए जितना लाभदायक है उतना ही यह आपकी खूबसूरती को भी बढ़ता है।
इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट आपकी त्वचा को जवां बनाते हैं। केले में अच्छी मात्रा में फास्फोरस और पोटेशियम होता है जिससे त्वचा में कसाव आता है। इसके स्क्रब या मास्क को चहरे पर लगाने से त्वचा का पीएच लेवल बना रहता है।
केला में 75% पानी होता है जिससे आपकी त्वचा हाइड्रैट रहती है। बाजार में मिलने वाली बहुत सारी क्रीम्स को बनाने में केले का इस्तेमाल होता है जिससे लगाने के बाद आपकी त्वचा मुलायम हो जाती है।

इसी तरह केले का स्क्रब चहरे पर लगाने से मृत त्वचा साफ़ होने लगती है जिससे चेहरा चमकने लगता है। केले के स्क्रब को इस्तेमाल करने के दो फायदे हैं।
1. यह एक अच्छा एक्सफ़ोलिटर है।
2. यह आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है। इसलिए स्क्रब करने के बाद आपको किसी भी तरह के मॉइस्चराइज़र या क्रीम लगाने की कोई जरुरत नहीं है। इस स्क्रब का इस्तेमाल आप मुँहासे वाली त्वचा पर भी कर सकती हैं क्योंकि यह त्वचा को कोई नुक्सान नहीं पहुँचता है। यह स्क्रब एक्जिमा और सराइअसिस को भी ठीक करता है।
तो अब इंतज़ार की बात का आइये जानते हैं कुछ स्क्रब जो केले से बनाये जा सकते हैं।

1 केले और ओटमील स्क्रब
इसके लिए ¼ केला, चुटकी भर जायफल पाउडर और एक छोटा चम्मच ओटमील लें। इन सब को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को चहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो दें।

2 बनाना बॉडी स्क्रब
दो चम्मच चीनी के साथ आधे केले को मिलाएं। अब इसे नहाने से पहले पूरे शरीर पर करीब 15 मिनट तक मालिश करें। 15 मिनट के बाद नहाए, लेकिन साबुन ना लगाएं। इससे आपको बेबी सॉफ्ट त्वचा मिलेगी।

3 केले और दूध एक्सफ़ोलीटिंग स्क्रब
एक केला में एक चम्मच दूध और एक चम्मच बेसन मिलाएं। अब इससे अपने चहरे और हाथों पर मालिश करें। 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो दें। इसके बाद चेहरे और हाथों पर नारियल का तेल लगाएं।

4 बनाना मोइस्चराइजिंग स्क्रब
एक केला लें और 2 बड़े चम्मच शहद मिला लें । अब इसका पेस्ट बनाने के लिए मिक्सर में पीसकर फ्रिज में रखें। इसे फ्रिज से निकल कर अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद ठन्डे पानी से धो दें। इससे आपको मॉइस्क्लाइज्ड, स्वस्थ दिखने वाली त्वचा मिलेगी।

5 वेनिला और केले स्क्रब
इसके लिए एक केला में 3 चम्मच दानेदार चीनी और एक चम्मच वेनिला एसन्स लें। इसे मिक्सर में पीस लें। इसे पूरे शरीर पर स्क्रब करें और 15 मिनट के नाहा लें। अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं तो जाने से पहले इसे लगाएं।

6 बनाना चॉकलेट स्क्रब
इतने स्वादिष्ट स्क्रब के बारे में तो आपने पहली बार सुना होगा। इसके लिए ½ केला में एक चम्मच दही 2 क्यूब्स चॉकलेट और एक चम्मच नमक को मिला कर। माइक्रोवेव में 10 सेकंड के लिए रख दें। इसे निकल कर ठंडा करें। फिर चहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद 2 मिनट के लिए स्क्रब करें और ठंडे पानी से धो दें।



Click it and Unblock the Notifications