Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे को केवल 1 ही दिन में चमका देगी ये मूंग दाल

मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिससे आपकी त्वचा और बालों में जादू की तरह बदलाव आ सकता है। शायद इसलिए ही सदियों से खाए जाने के अलावा यह कई महिलाओं द्वारा सुन्दरता में निखार के लिए इस्तमाल में लाया जाता रहा है।
विटामिन ए और सी और दूसरे सुन्दरता बढ़ाने में सहायक एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण मूंग दाल से कील मुहांसे और त्वचा पर टैनिंग भी नहीं होती। इसलिए भी मूंग दाल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है।
इसके कई फायदों के अलावा आज भी ऐसे कई लोग हैं जिनको मूंग दाल की विशेषता के बारे में पता नहीं है। इसलिए आज के पोस्ट में हम आपको मूंग दाल के फायदे बताएँगे जिससे आप अपनी सुन्दरता में चार चाँद लगा सकती हैं।
अपने बालों और त्वचा को मूंग दाल का ट्रीटमेंट दें और अपने आप में फर्क देखें। इसके कई फायदों के बारे में यहाँ पढ़ें।
नोट: पूरी त्वचा पर लगाने से पहले थोड़े हिस्से पर लगा कर देख लें कि आपको रिएक्शन तो नहीं हो रहा।

1. त्वचा पर से परत हटाता है
मूंग दाल से त्वचा अन्दर से बाहर तक मोइस्टराइज़ हो जाती है इसलिए यह त्वचा पर से डेड स्किन की परत हटाने के लिए काफी असरदार साबित होता है।
कैसे इस्तमाल करें:
आधा छोटा चम्मच मूंग दाल पाउडर में 1 छोटा चम्मच ओलिव आयल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें और इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। अब चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसे दो हफ्ते में एक बार लगायें और चेहरे पर से डेड स्किन की परत को भगाएं।

2. कील मुहांसों को आने से रोकता है
मूंग दाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस ब्लैकहैड हटाने में मदद करते हैं। जमे हुए पोर खुल जाने से चेहरे पर कील मुहांसे नहीं आते।
कैसे इस्तमाल करें:
आधा छोटा चम्मच मूंग दाल और 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगायें और 5 से 10 मिनट बाद धो लें। इसे हफ्ते में एक बार लगाने से कील मुहांसे दूर रहेंगे।

3. त्वचा को गोरा बनाता है
मूंग दाल से त्वचा में गोरापन भी आता है। इसमें कुछ पदार्थ होते हैं जो त्वचा पर से टोक्सिन को हटाता है और आपकी त्वचा हमेशा ग्लो करती है।
कैसे इस्तमाल करें:
1 छोटा चम्मच मूंग दाल पाउडर और 2 छोटा चम्मच निम्बू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को त्वचा पर लगायें और 10 मिनट तक रहने दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार ज़रूर लगायें।

4. त्वचा को मुलायम बनाता है
मूंग दाल में त्वचा को मोइस्टराइज़ करने की क्षमता होती है जिससे आपकी त्वचा मुलायम हो जाती है।
कैसे इस्तमाल करें:
एक छोटा चम्मच मूंग दाल अपने मनपसंद लोशन में मिला लें और इसे त्वचा पर लगायें। इससे त्वचा मुलायम बनेगी। इसे हफ्ते में एक बार लगाने से त्वचा में फर्क देखने को मिल सकता है।

5. टैनिंग हटाता है
इस बेहतरीन किचन की सामग्री से आपकी टैनिंग भी हट सकती है और इससे आपकी त्वचा की रंगत लौट सकती है।
कैसे इस्तमाल करें:
आधा छोटा चम्मच मूंग दाल और 2 छोटा चम्मच एलो वेरा जेल मिला लें। इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगायें और 10 मिनट तक लगा रहने दें। गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आप टैनिंग से निजात पा सकते हैं।

6. बाल लम्बे होते हैं
मूंग दाल में प्रोटीन की मात्रा ज़्यादा होने से बाल लम्बे होते हैं और मजबूत भी होते हैं।
कैसे इस्तमाल करें:
आधा छोटा चम्मच मूंग दाल में 2 छोटा चम्मच आमला जूस मिलाएं और इसे सर की खाल में लगा लें। एक घंटे तक बालों में रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

7. सर की खाल को साफ रखता है
मूंग दाल में कुछ पदार्थ होते हैं जिससे सर की खाल से धूल और टोक्सिन हट जाती है।
कैसे इस्तमाल करें:
1 छोटा चम्मच मूंग दाल लें और उसमें 1 छोटा चम्मच गुलाबजल और आधा छोटा चम्मच ओटमील मिलाएं। इस मिश्रण को सर की खाल पर लगायें। इसे घंटे भर रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

8. रूसी की समस्या से छुटकारा दिलाता है
मूंग दाल में मौजूद एंटी बैक्टीरियल एजेंट रूसी को दूर भगाते हैं।
कैसे इस्तमाल करें:
आधा छोटा चम्मच मूंग दाल पाउडर में दो छोटा चम्मच नीम का जूस मिलाएं। इस मिश्रण को सर की खाल पर अच्छी तरह से लगायें और 20 मिनट तक लगा रहने दें। अब सर को गुनगुने पानी और अपनी मनपसंद शैम्पू से धोएं।

9. बालों में चमक लाता है
कैसे इस्तमाल करें:
आधा छोटा चम्मच मूंग दाल और आधा छोटा चम्मच एप्पल सीडर विनेगर को 2 छोटी चम्मच गुलाबजल की मदद से मिला लें। इस मिश्रण को सर की खाल पर लगायें और इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें। अब गुनगुने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
