Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खरबूजे से बालों और त्वचा को होने वाले लाभ
क्या आप बालों को खूबसूरत और त्वचा को सुंदर बनाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप खरबूजे को सुंदरता बढाने के लिये प्रयोग कर सकती हैं।
खरबूजा किसी न किसी रूप में बालों और त्वचा के लिए लाभकारी होता है। आइए देखते हैं कि यह त्वचा और बालों के लिए कितना फायदेमंद है।
खरबूजा एक ऐसा स्वादिष्ट और नमी देने वाला फल है जिसे आपको अपने दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए। अपने ठंडे तासीर के कारण खरबूजा, गर्मियों के मौसम में लोकप्रिय रूप से प्रयोग किया जाता है।
खरबूजे में विटामिन ए और विटामिन बी6 के साथ अन्य ज़रूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा खरबूजे में रेशे, फोलिक अम्ल और अन्य खनिज होते हैं जो विभिन्न रूप से फायदेमंद होते हैं।
खरबूजे को अपने दैनिक आहार में शामिल करने पर आपका शरीर स्वस्थ और शक्तिशाली बन सकता है।स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदों के अलावा, खरबूजा एक प्रभावकारी फल है जो आपकी त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है। आइए देखें कि खरबूजे के त्वचा और बालों सम्बन्धी क्या सौंदर्य फायदे हैं।

1-आपकी त्वचा को पुनः
जीवन देता है खरबूजे में रेशे और विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है जो आपकी त्वचा के पुनर्जीवन में अहम भूमिका अदा करते हैं। थोड़ा सा खरबूजा लेकर उसे फोर्क की मदद से मीस लें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें। अब इसे अपनी त्वचा पर लगाकर 15 मिनट बाद धुल लें।

2-आपकी त्वाचा को नमी प्रदान करता है
खासतौर से गर्मियों के दौरान, अपनी त्वचा को नमीयुक्त और कोमल रखना ज़रूरी है। खरबूजे के प्रयोग से त्वचा को अतिरिक्त नमी मिल जाती है, जो इसे हमेशा कोमल बनाए रखने में मददगार होती है। थोड़ा सा खरबूजा लेकर उसे फोर्क की मदद से मीस लें। अब उसमें थोड़ा नींबू का रस मिलालें और चेहरे पर लगाएँ। इस मिश्रण को चेहरे पर बराबर फैलाएँ और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। ठंडे पानी से धुलकर थपथपा कर सुखा लें।

3-त्वचा से पपड़ी निकालता है
खरबूजे में फोलिक अम्ल होने के कारण, इससे मृत त्वचा की गहरी परत हटाने में मदद मिलती है, जिससे त्वचा से गंदगी और मिट्टी हटाने में मदद मिलती है। खरबूजे के नियमित इस्तेमाल से त्वचा की टोन सही बनी रहती है। 3-4 टुकड़े खरबूजे लेकर उन्हें चम्मच की मदद से मीस लें। अब इसमें एक चम्मच जई और एक चम्मच शहद मिला लें। सभी को एक साथ ढंग से मिला लें और चेहरे पर मास्क के रूप में लगाएँ। 10 मिनट तक चक्राकार रूप में मालिश करें और फिर सादे पानी से धो लें।

4-फटे होंठो की मरम्मत करता है
अगर आपके होंठ सूखे और फटते रहते हैं तो आपको दैनिक रूप से खरबूजे का प्रयोग करना चाहिए। इस फल में प्राकृतिक रूप से त्वचा की कांति बनाए रखने के गुण होते हैं, तो इससे आपकी त्वचा में भी चमक आ सकती है। चूँकि इस मौसमी फल में पपड़ी हटाने के भी गुण होते हैं तो यहा सूखे और फटे होंठो में भी मददगार साबित हो सकता है। खरबूजे का प्रयोग करें इससे आपकी त्वचा मुलायम, कोमल और नमीयुक्त बनी रहेगी।

5-त्वचा के लचीलेपन को बेहतर करता है
खरबूजे में त्वचा को टोन करने के गुण होते हैं, क्योंकि यह आपकी त्वचा के प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाकर चमक लाता है। थोड़ा सा खरबूजा लेकर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट से रस निकालकर सीधे चेहरे पर प्रयोग करें। खरबूजे के रस का सीधे चेहरे पर प्रयोग से यह प्राकृतिक टोनर का काम करता है, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ, चमकदार और तरोताज़ा बनाता है।

6-आपके बालों को कंडिशन करता है
इसमें फोलिक अम्ल होने के कारण खरबूजा, आपके बालों के लिए बेहतरीन कंडिशनर का काम करता है। थोड़ा सा खरबूजा लेकर उसका पेस्ट बना लें। अब उसमें एक चम्मच अरंडी का तेल और थोड़ा ऐलोवेरा जेल मिला लें। अगर ज़रूरत लगें तो थोड़ा नारियल तेल भी मिला लें। सभी को एक साथ मिलाकर इसे अपने सिर पर लगाएँ। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

7-सिर की रूखी त्वचा को बेहतर करता है
अगर आपकी सिर में खुश्की, खुजली और रूखी त्वचा है, तो आपको अपने बालों के दैनिक देखभाल में खरबूजे के रस को शामिल करना चाहिए। खरबूजे के रस के प्रयोग से आपके सिर की त्वचा नमीयुक्त और कोमल हो जाएगी। थोड़ा सा खरबूजा लेकर उसका पेस्ट बना लें। अब उसमें 1-2 चम्मच दही अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को सिर पर लगा कर थोड़ी देर बाद पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
