Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
पीठ के कील मुंहासे और दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपचार
यदि आप पीठ के मुंहासों से परेशान हैं तो यहाँ आपके लिए कुछ घरेलू उपचार बताये गए हैं जिनका उपयोग आपको अवश्य करना चाहिए।
यदि आपने कभी अनुभव किया हो तो पीठ पर आने वाले मुंहासें बड़े असुविधाजनक होते हैं! यदि आपको मुंहासों की समस्या है तो मुंहासे न केवल आपके चेहरे पर आते हैं बल्कि पीठ पर भी आते हैं। हालाँकि पीठ पर आने वाले मुंहासों के लिए कुछ अद्भुत घरेलू उपचार हैं।
सामान्यत: पीठ पर मुंहासे तब आते हैं जब तेल के अधिक उत्पादन के कारण त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। कभी कभी मृत त्वचा कोशिकाओं के जमा होने के कारण भी मुंहासे आते हैं।
पीठ पर मुंहासे आने के कारण कपडे पहनने और सोने में समस्या आती है। खैर, यदि आप पीठ के मुंहासों से परेशान हैं तो यहाँ आपके लिए कुछ घरेलू उपचार बताये गए हैं जिनका उपयोग आपको अवश्य करना चाहिए। आइये देखें:

1. खीरा
खीरा त्वचा को नमी प्रदान करता है और त्वचा से अशुद्धियों को भी दूर करता है। यदि नियमित तौर पर इसका उपयोग किया जाए तो यह बंद रोम छिद्रों को भी खोलता है। कुछ खीरे लें और उन्हें टुकड़ों में काटें। अब इसे पीसकर पेस्ट बनायें और पीठ पर लगायें। कुछ देर तक इंतज़ार करें और बाद में ठंडे पानी से धो डालें।

2. प्याज़
प्याज में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं जिसके कारण यह मुंहासों के इलाज में लाभदायक है। यह न केवल पीठ के मुंहासों के उपचार में सहायक है बल्कि यह दाग धब्बों को भी दूर करता है। दो सफ़ेद प्याज लें और उनका रस निकालें। इसमें एक बूँद नीबू का रस और एक बूँद शहद मिलाएं। सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं। इस मास्क को त्वचा पर लगायें और 15-20 मिनिट बाद धो डालें।

3. अनानास
अनानास में ब्रोमलिन यौगिक पाया जाता है जिसके कारण अनानास में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं अत: यह पीठ पर आने वाले मुंहासों के उपचार में सहायक होता है। अनानास के कुछ टुकडें लें और उनका रस निकालें। कॉटन बॉल की सहायता से इस रस को पीठ पर लगायें और फिर ठंडे पानी से धो डालें। पीठ के मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए दिन में दो बार यह उपचार अपनाएँ।

4. जायफल
जायफल में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं अत: यह सभी प्रकार के मुंहासों के उपचार में सहायक है। इसके अलावा जायफल में त्वचा को ठंडक पहुंचाने का गुण होता है अत: यह मुंहासों के दाग धब्बों को दूर करने में भी सहायक है। जायफल का पाउडर लें और इसमें एक चम्मच शहद और दालचीनी पाउडर मिलाएं। सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं और इसे मुंहासों वाली जगह पर लगायें तथा बाद में पानी से धो डालें।

5. संतरे का छिलका
पीठ के मुंहासों के लिए यह भी एक घरेलू उपचार है। संतरे के कुछ छिलके लें और उन्हें धुप में सुखाएं। फिर इन्हें पीसकर पाउडर बनायें। संतरे के छिलके से बने इस पाउडर में एक चम्मच हल्दी और शहद मिलाएं। इस मास्क को पीठ पर लगायें और 10 मिनिट बाद ठंडे पानी से धो डालें। यह भी पढ़ें: छाती के मुंहासों का उपचार कैसे करें।

6. टमाटर का पल्प (गूदा)
पीठ के मुंहासों और दाग धब्बों के लिए टमाटर का पल्प एक उत्तम उपचार है। इसमें एसिडिक (अम्लीय) गुण पाए जाते हैं जो मुंहासों के उपचार में सहायक होते हैं। इसके अम्लीय गुणों के कारण यह मुंहासों के उपचार में सहायक है। कुछ टमाटर काटकर इसका रस निकालें। अब इस जूस को अपनी पीठ पर लगायें और 30 मिनिट बाद धो डालें।

7. मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल सोखने में मदद करती है। यह रोम छिद्रों को खोलती है और पीठ के मुंहासों का उपचार करती है। कुछ मुल्तानी मिट्टी लें और इसे अपनी पीठ पर लगायें। यदि आवश्यक हो तो मुल्तानी मिट्टी में चन्दन पाउडर और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। दिन में दो या तीन बार ऐसा करें और पीठ के मुंहासों से छुटकारा पायें।

8. नीबू का रस
नीबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है अत: यह पीठ पर आने वाले मुंहासों के उपचार में सहायक है। इसमें एस्ट्रेनजेंट के गुण भी पाए जाते हैं अत: यह मुंहासों के दाग धब्बों को दूर करने में भी सहायक है। एक नीबू लें और इसके टुकडें करें। इसका रस पीठ पर लगायें या इसके टुकड़े को मुंहासों पर रगड़ें। रस को हवा से सूखने दें और फिर पानी से धो डालें। नीबू का रस त्वचा के पीएच स्तर को बना कर रखता है।

9. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में प्राकृतिक एक्स्फोलियेटिंग गुण पाए जाते हैं अत: यह प्रभावी रूप से मुंहासों का उपचार करने में सहायक है। इसके अलावा बेकिंग सोडा में एंटीसेप्टिक और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं अत: यह आसानी से पीठ के मुंहासों का उपचार करने में सहायक है। कुछ बेकिंग सोडा लें और इसमें पानी मिलाएं। इस मिश्रण को लगायें।



Click it and Unblock the Notifications