Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गर्मियों में गुलाबी रंगत पाने के लिए, घर पर ही बनाइए रोज स्क्रब
अगर आप टैनिंग से बचना चाहती है तो दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर को हाईड्रेड रखें। इसके अलावा, गुलाब आधारित उत्पादों का इस्तेमाल करें। जैसा कि आपको मालूम ही होगा कि गुलाब, सुंदरता को नि
गर्मियों के आते ही हर किसी को टैनिंग होने का डर सताने लगता है। गर्मियों में दिनों में तेज धूप के कारण टैनिंग का खतरा बढ़ जाता है जिसकी वजह से त्वचा के रंग में असमानता आ जाती है।
अगर आप टैनिंग से बचना चाहती है तो दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर को हाईड्रेड रखें। इसके अलावा, गुलाब आधारित उत्पादों का इस्तेमाल करें। जैसा कि आपको मालूम ही होगा कि गुलाब, सुंदरता को निखार देता है और त्वचा को खिला-खिला बना देता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं गुलाब से बनने वाले स्क्रब के बारे में, जो त्वचा को मुलायम बना देते हैं।
आवश्यक सामग्री - कुछ गुलाब की पत्तियां

एक चम्मच चीनी
प्रक्रिया: एक गुलाब का फूल लें और उसकी पत्तियों को सावधानीपूर्वक अलग कर लें। इसके बाद, गुलाब की 10 से 12 पत्तियां, एक कप चीनी के लिए पर्याप्त होती हैं।

- अब एक कप चीनी लें।
- दोनों को मिला लें और एक मिक्सर में अच्छे से मिला लें।
और इस प्रकार, आपका स्क्रब तैयार है जो आपकी त्वचा में निखार ला देता है। इस स्क्रब को आप अपनी बॉडी और त्वचा पर अच्छे से लगाकर स्क्रब करें, मिनटों में ही आपकी टैनिंग सही हो जाएगी।

रोज स्क्रब इस्तेमाल करने के फायदे:-
1. प्रतिदिन इस स्क्रब के इस्तेमाल से शरीर की मृत त्वचा निकल जाती है।
2. यह छिद्रों को खोल देता है और दाने व पिम्पल होने से बचाता है।
3. गुलाब में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो त्वचा को प्रभावी ढंग से टैनिंग से मुक्त करता है।

गुलाब के त्वचा पर लाभ:
1.गुलाब में विशेष गुण पाएं जाते हैं जो कि स्कीन टोनर की तरह काम करते हैं।
2. ये त्वचा को ड्राई होने से बचाता है और उसे ग्लो प्रदान करता है।
3. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो चेहरे पर दाने या मुहांसे नहीं होने देता है।
4. इससे चेहरे पर कील-मुहांसे या दरार नहीं पड़ती है।
5. ये त्वचा में हाइपरपिग्मेंटेशन को दूर करता है।
6. ये बेसट क्लीनिंग एजेंट है जो त्वचा को पर्याप्त नमी देता है।
7. यह प्राकृतिक सनस्क्रीन की तरह काम करता है और यूवी किरणों से त्वचा को बचाता है।

त्वचा पर चीनी के लाभ:-
1. यह त्वचा से मृत त्वचा को निकाल देती है।
2. त्वचा को गहराई तक साफ करती है और धूल को भी निकाल देती है।
3. इसमें ग्लाकोलिक पाया जाता है जो त्वचा को नमी प्रदान करता है।
4. सुगर में एल्फा-हाईड्रोक्सी एसिड पाया जाता है जो त्वचा को स्वस्थ बनाता है और उसे नमी प्रदान करता है।
5. त्वचा के बंद छिद्रों को खोल देता है और चेहरे पर तेल को बैलेंस कर देता है।



Click it and Unblock the Notifications
