Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सिल्की पैरों और हाथों के लिये बनाइये घर पर DIY सीरम
चेहरे और बालों के लिये आपने ढेर सारे सीरम्स के बारे में सुना होगा। लेकिन खूबसूरत दिखने के लिये हाथों और पैरों का भी स्मूथ और चमकीला दिखना काफी जरुरी है।
चेहरे और बालों के लिये आपने ढेर सारे सीरम्स के बारे में सुना होगा। लेकिन खूबसूरत दिखने के लिये हाथों और पैरों का भी स्मूथ और चमकीला दिखना काफी जरुरी है।
आज हम आपको घर पर सीरम रेसिपी बताएंगे जिसे आप हाथों और पैरों को सिल्की बनाने के लिये यूज़ कर सकती हैं।इस सीरम में ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि त्वचा को पूरी तरह से हाइड्रेट करता है।
इसे लगाने से झुर्रियां नही पड़ती इसलिये इसे रोज लगाया जा सकता है। इन सीरम्स में लगने वाली सामग्रियां आपको आराम से घर पर ही मिल जाएंगी। तो देर मत कीजिये और सीखिये इन्हें कैसे बनाया जा सकता है।

रेसिपी 1:
सामग्री-
- नारियल तेल- 2 चम्मच
- वाइट शुगर- 2 चम्मच
- नींबू- 1 छोटा
- माइक्रोवेव सेफ बाउल
- एक चम्मच
- खाली शीशी
बनाने की विधि -
माइक्रोवेव सेफ बाउल में नारियल तेल डाल कर 1 सेकेंड के लिये गरम करें। जब यह पिघल जाए तब इसे माइक्रोवेव से निकाल लें और ठंडा होने के लिये रख दें। उसके बाद इसमें वाइट शुगर मिक्स करें। साथ ही इसमें नींबू निचोड़े और इसके रस को तेल में मिलाएं। चम्मच से इस मिश्रण को मिलाएं और जब चीनी पूरी तरह से मिक्स हो जाए, तब इसे कंटेनर में भर कर रख लें।

रेसिपी 2:
सामग्री-
- विटामिन ई तेल- 2 चम्मच
- कैरेट सीड एसेंशियल ऑइल- 15 से 20 बूंद
- जोजोबा ऑइल- 1 चम्मच
- ईवनिंग प्रिमरोज ऑइल- 1/2 चम्मच
- एक छोटी गहरे रंग की शीशी
बनाने की विधि -
बड़ी ही सावधानी के साथ एक गहरे रंग की शीशी में विटामिन ई ऑइल को डालिये। फिर उसमें एक एक कर के बाकी की अन्य सामग्रियों को भी मिलाइये। इसके बाद शीशी को तेजी को बंद कीजिये और अच्छी तरह से शेक कीजिये, जिससे सभी सामग्रियां मिक्स हो जाएं। आपको सीरम तैयार है।

रेसिपी 3:
सामग्री-
- जोजोबा ऑइल- 2 चम्मच
- रोज़हिप ऑइल- 1 चम्मच
- पोमोग्रनेट सीड इसेन्शियल ऑइल- 1 चम्मच
- लेवेंडर ऑइल- 12 से 15 बूंद
- कैमोमाइल ऑइल- 6 से 8 बूंद
- कैरेट सीड इसेंशियल ऑइल- 5 से 7 बूंद
- विटामिन ई ऑइल- 5 बूंद
- एक हरे रंग की शीशी
सीरम बनाने की विधि -
एक शीशी में जोजोबा ऑइल डालें। फिर उसमें रोजहिप ऑइल, पोमोग्रनेट सीड ऑइल और विटामिन ई ऑइल डाल कर शीशी बंद करें और इसे अपनी हथेलियों के बीच में रोल कर के सभी चीजें मिक्स करें। फिर ढक्कन खोल कर उसमें बाकी की अन्य चीजें मिक्स करें। आपको सीरम तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
