Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
आसान से सनटैन को हटाएंगें ये घरेलू नुस्खे
ये नुस्खे चमत्कारिक तरीके से त्वचा को सनटैन से छुटकारा दिलाते हैं। तो चलिए जानते हैं त्वचा को सनटैन से छुटकारा दिलाने वाले DIY नुस्खों के बारे में।
कई लोगों को सूर्य की किरणें अच्छी लगती हैं लेकिन त्वचा पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को कोई पसंद नहीं करता है। अगर कोई त्वचा को सबसे ज्यादा बुरी तरह से प्रभावित करता है तो वो है सूर्य की किरणें।
हॉलीडे सीज़न अभी शुरु ही हुआ है और ऐसे में ज्यादातर लोग समुद्र के किनारे या समुद्रतटों वाली जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को बीच का सुहाना मौसम और सनसेट का नज़ारा खूब पसंद आता है।
लेकिन इस मज़े की कीमत आपकी स्किन को चुकानी पड़ती है। अगर आपकी त्वचा पर सनटैन हो गया है तो कुछ टिप्स अपनाकर आप इसे ठीक कर सकती हैं।

त्वचा पर सूर्य का बहुत हानिकारक प्रभाव पड़ता है। त्वचा पर सूर्य की यूवी किरणों का सीधा पड़ना त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उनके आरएनए और डीएनए को भी डैमेज करता है। इस प्रकार के डीएनए के डैमेज होने की वजह से स्किन कैंसर तक हो सकता है।
इससे बचने के लिए त्वचा में मेलानिन की मात्रा संतुलित होनी चाहिए। त्वचा में मेलानिन का स्तर बिगड़ने से सूर्य की यूवी किरणों की वजह से सनटैन होने लगता है। हालांकि, कुछ टिप्सत अपनाकर आप जल्दी से इस सनटैन से छुटकारा पा सकती हैं साथ ही त्वचा का रंग भी इससे साफ होता है।
जब त्वचा, सूर्य की यूवी किरणों की वजह से टैन हो जाती है तो उसका रंग काला होने लगता है साथ ही इससे त्वचा पर झाईंया भी पड़ने लगती हैं। मार्केट में मिलने वाले सनटैन रिमूवर इतनी अच्छी तरह से काम नहीं कर पाते हैं।
लेकिन ऐसे कई घरेलू नुस्खेे हैं जो आसानी से सनटैन को ठीक कर सकते हैं। ये नुस्खे चमत्कारिक तरीके से त्वचा को सनटैन से छुटकारा दिलाते हैं।तो चलिए जानते हैं त्वचा को सनटैन से छुटकारा दिलाने वाले DIY नुस्खों के बारे में।

नीबू और शहद
सनटैन को दूर करने का सबसे बढिया उपाय है नीबू और शहद का मेल। नीबू त्वचा के रंग को साफ करता है और शहद से स्किन मॉइश्चराइज़ होती है।
सामग्री -
- दो चम्मच शहद
- दो चम्मच नीबू का रस
कैसे करें प्रयोग -
शहद और नीबू का रस बराबर मात्रा में लें और इसे सनटैन वाली जगह पर लगाएं। 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और उसके बाद किसी सौम्य साबुन से इसे वॉश कर लें। सनटैन हटाने के लिए आपको ये नुस्खा रोज़ करना है।

चंदन और हल्दी पैक
चंदन और हल्दी दोनों ही चीज़ें बड़ी तेजी से आपकी त्वचा की सारी परेशानियों और कमियों को दूर कर रंग को निखारने का काम करती हैं।
सामग्री -
- एक चम्मच चंदन पाउडर
- एक चम्मच हल्दी पाउडर
- गुलाबजल
कैसे प्रयोग करें -
एक चम्मच चंदन पाउडर और हल्दी पाउडर को गुलाबजल के साथ मिक्स करें। अब इस पैक को आधे घंटे के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें।

टमाटर का रस और योगर्ट पैक
सिट्रस फलों में एस्कॉर्बिक एसिड होता है जिसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट यौगिक मौजूद होते हैं। ये यौगिक सनटैन को हटाने में मदद करते हैं। योगर्ट में लैक्टिक एसिड होता है जिससे टैन जल्दी निकल जाता है।
सामग्री -
- दो चम्मच टमाटर का रस
- दो चम्मच ताज़ा योगर्ट
कैसे करें प्रयोग -
ताज़ा योगर्ट में दो चम्मच टमाटर का रस मिक्स करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर या टैन हो चुके हिस्से पर लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरो साफ पानी से धो लें।

संतरे का रस
संतरे का रस सेहत को तो कई फायदे पहुंचाता ही है साथ ही ये सनटैन से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। संतरे का रस त्वंचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। संतरे के रस में नैचुरल अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड होते हैं जो सनटैन को हटाने में मदद करते हैं।
सामग्री -
ताजा संतरे का रस
कैसे करें प्रयोग -
किसी सौम्य साबुन से पहले चेहरे को धो लें और फिर हल्के हाथों से चेहरे पर संतरे के रस से मसाज करें। जब तक कि त्वचा संतरे के रस को अच्छी तरह से सोख न ले तब तक मसाज करते रहें। 10 मिनट बाद चेहरो धो लें। रोज़ाना इस नुस्खे को अपनाने से आपकी त्वचा से स्किन टैन जल्द ही खत्म हो जाएगा।

मिल्क पाउडर, शहद और बादाम का तेल
मिल्क पाउडर, शहद और बादाम का तेल मिलकर आपकी त्वचा को रिपेयर कर टैन का साफ करेंगें।
सामग्री -
- एक चम्मच मिल्क पाउडर- नीबू के रस की कुछ बूंदें
- एक चम्मच बादाम का तेल
- एक चम्मच शहद
कैसे करें प्रयोग
बादाम के तेल, मिल्क पाउडर और शहद में नीबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस पैक को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से इस पैक को वॉश कर लें। इससे आपका स्किन टाने काफी निखर जाएगा।
त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए एक अच्छा सनस्क्रीन यूज़ करना बहुत जरूरी है। टैनिंग और उम्र से पहले एजिंग के निशान पड़ने से बचना चाहती हैं तो रोज़ धूप में निकलने से पहले अपने चेहरे और बॉडी पर सनस्क्रीन लगाकर निकलें। धूप में निकलने से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लोशन लगाएं क्योंकि त्वचा को सनस्क्रीन सोखने में कम से कम 20 मिनट का समय लगता है।
चमकती हुई त्वचा सभी को आकर्षित करती है इसलिए अगर आप किसी महफिल की शान बनना चाहती हैं तो ऊपर दिए गए प्राकृतिक नुस्खे जरूर आज़माएं।



Click it and Unblock the Notifications
