Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
तिल के तेल में है जादू, देंखे कैसे चमकाते हैं चेहरा
आप अपने चेहरे को निखारने के लिये ना जाने कितनी क्रीम्स और लोशन का प्रयोग करती होंगी। आपकी अल्मारी शायद तरह तरह के मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन, लोशन से भरी होगी।
तिल के तेल के बारे में हर कोई जानता है। यह तेल बालों और त्वचा संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में कारगर हैं। अगर आप सुंदर दिखने के लिये तरह तरह के प्रॉडक्ट यूज करती हैं तो यह जान लीजिये कि तिल का तेल काफी उपयोगी हो सकता है।
आयुर्वेद में तो तिल के तेल से मालिश करने के फायदे भी बताए गए हैं। अगर आप एक बार इस तेल का उपयोग करेंगी तो बार बार ही इसको लगाने का मन करने लगेगा।

नेचुरल सनस्क्रीन
अगर धूप में जाने से पहले तिल का तेल लगा लिया जाए तो यह यूवी रेज़ से
स्किन को बचाएगा। इस तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्किन को फ्री रैडिकल्स से बचाता है।

मॉइस्चराइजर
दिन और रात में तिल के तेल को चेहरे और शरीर पर लगाने से चमक आती है। लेकिन इसे रोजाना लगाना चाहिये। अगर रात को सोने से पहले लगाएं तो और भी अच्छा।

स्किन को साफ करे
यह एक क्लींजर की तरह भी काम करता है। अगर आप तिल के तेल में एप्पल साइडर वेनिगर मिला लें तो यह एक क्लींजर का काम करेगा। यह चेहरे के पीएच को बैलेंस करेगा। इन दोंनो की एक मात्रा लें और थोड़ा पानी मिलाएं और चेहरे की मसाज करें। कुछ मिनट रूके और हल्के गरम पानी से धो लें।

स्क्रब करे
2 चम्मच ब्राउन शुगर पावडर के साथ 2 चम्मच तिल का तेल और 12 बूंद यूकेलिप्टस का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे या बॉडी पर लगा कर स्क्रब करें। 20 मिनट रूकने के बाद धो लें।

एक्ने दूर करे और झुर्रियां मिटाए
एक्ने दूर करने के लिये या फिर झुर्रियां मिटाने के लिये अपने चेहरे पर पहले हल्के गरम पानी से धोएं और फिर चेहरे पर तेल लगा लें।

आई मेकअप मिटाएं
कॉटन बॉल को तिल के तेल में डुबो कर आप अपनी आंखों का मेकअप भी साफ कर सती हैं।

कंडीशनर के तौर पर
नहाने से पहले तिल के तेल को हल्का गरम करें और सिर की मालिश करें। फिर बालों को शैंपू से धो लें। इससे रूखे बाल सुंदर हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
