Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे को ऐसे करें तेल से साफ, निकलेगी गंदगी और दमकेगा चेहरा
इससे पहले की आप ये सीखें कि ऑइल क्लीजिंग कैसे करते हैं, आपके लिये ये जानना जरुरी है कि इसे क्यूं किया जाना चाहिये?
तेल को चेहरे पर लगाते ही हमारी स्किन उसे अच्छी तरह से सोख लेती है और पोर्स में जमी हुई सारी गंदगी बाहर निकाल देती है।
ऑइल क्लीजिंग हर तरह की स्किन के लिये फायेमंद होती है और इसका रिजल्ट भी जल्द ही देखने को मिलता है। इससे शरीर में नमी भी भरती है। लेकिन आप मन चाहा तेल प्रयोग करने से बचें क्योकि तेलहमेशा आपकी स्किन के अनुसार ही होना चाहिये।

तो अगर आप इसके फायदे जान गई हैं तो इसे आजमाने में हिचकिचाएं नहीं। इसे आपको हफ्ते में दो दिन तो जरुर आजमाना चाहिये।

किस तेल का करें चुनाव
अपने स्किन के अनुसार आप इन तेलों का चुनाव कर सकती हैं जैसे, अगर आपकी स्किन मिली जुली है तो कैस्टर ऑइल को नारियल या सूरजमुखी तेल के साथ मिक्स कर के लगाएं। वहीं अगर ऑइली स्किन है तो कैस्टर ऑइलक को नारियल और सूरजमुखी तेल के साथ प्रयोग करें। रूखी त्वचा के लिये ऑलिव/कैस्टर ऑइल को जोजोबा, अलसी या एवाकाडो ऑइल के साथ लगाएं।

ऑइल क्लीजिंग कैसे करें
सबसे पहले अपने चेहरे को पोछ कर सुखा लें। अच्छा तो तब होगा जब आपका चेहरा थका हुआ हो और चेहरे पर मेकअप ना हो तो यह अच्छा मौका है कि आप चेहरे पर तेल से क्लीजिंग करें। इससे आपके चेहरे से गंदगी निकलेगी और स्किन अंदर से साफ होगी।

किन सामग्रियों की है जरुरत
चेहरा साफ करने के लिये आपको सिर्फ तेल ही नहीं बल्कि अन्य सामग्री जैसे, साफ कपड़ा और टेपिड वॉटर की जरुरत पड़ेगी। एक गिलास में गरम पानी तैयार रखें क्योंकि इसकी जरुरत आपको तेल गलाने के बाद तुरंत ही पड़ने वाली है। यह पानी हल्का गुनगुना हो जाएगा, जिब तक आप चेहरे और शरीर पर तेल लगाएंगी।

चेहरे पर कैसे करें ऑइल क्लीजिंग
अपनी हथेली पर जरुरतभर का तेल ले लें, फिर इसे रगड़े। फिर स्किन पर यह तेल लगाएं खासतौर पर उस जगह पर जहां पर गंदगी दिख रही हो। उसके बाद इस तेल से चेहरे की गोलाई में मसाज करें। उसके बाद हाथों और पैरों पर भी यह तेल लगाएं। जब तक कि यह सोख ना ले तब तक वहा मसाज करे। जब आपकी स्किन तेल को पूरी तरह से सोख ले तब उस पर कपड़ा रखें, जो कि गरम पानी में भिगोया हुआ हो। इसे 10 मिनट के लिये वहां पर रखें। शरीर के लिये आप एक तौलिये की मदद ले सकती हैं। जब सब कुछ हो जाए तब आखिर में किसी टिशू पेपर से पूरे शरीर और चेहरे को पोछ लें। फिर चेहरे और बॉडी को अगले
दिन तक ना तो धोएं और ना ही पोछें।



Click it and Unblock the Notifications
