Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्मियों में इन तरीको से पाएं हीट रैश से छुटकारा
त्वचा पर लाल चकत्ते या स्किन रैशेज इन्ही गर्मियों के मौसम होने वाली एक बीमारी है। जिसका अगर इलाज नहीं किया जाए। तो यह काफी तकलीफ देह हो जाती है।
हमारी त्वचा ही है जो हमे हर तरह के इन्फेक्शन से बचती है। फिर चाहे वो धूल मिट्टी हो या सूरज की हानिकारक किरणे। इन सब से त्वचा को बचाना हमारी ज़िम्मेदारी है। गर्मियां आ चुकी हैं, और यही गर्मियां अपने साथ बहुत सारी त्वचा की बीमारी भी लायी हैं।
त्वचा पर लाल चकत्ते या स्किन रैशेज इन्ही गर्मियों के मौसम होने वाली एक बीमारी है। जिसका अगर इलाज नहीं किया जाए। तो यह काफी तकलीफ देह हो जाती है।
स्किन रैशेज की शिकायत आमतौर पर गर्मी के महीनों में ही होती है। गर्मी का मतलब है तेज़ धूप और खूब पसीना। नतीजा, शरीर के हिस्सों में जगह जगह पसीना आना और वहीँ स्किन रैशेज हो जाते हैं।
स्किन रैशेज में त्वचा लाल हो जाती है और इस पर सूजन आ सकती है और जलन भी महसूस होती है। इसके अलावा कई तरह के वायरल इंफेक्शन की वजह से त्वचा पर लाल-लाल दाने, चकते आना भी स्किन रैशेज के ही संकेत हैं।
गर्मी के मौसम में स्किन रैशेज की बीमारी बच्चों के साथ साथ बड़ों में भी देखने को मिलती है। इसीलिए इसके बचाव के भी कदम हमे जल्दी उठाने चाहिए। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही तरीकों के बारे में जिससे आप स्किन रैशेज से बच सकते हैं।

1. ढीले कपडे पहने
गर्मियों में जितना हो सके उतना ढीले कपड़े पहने। गर्मियों में पसीना बहुत आता है और अगर आप ऐसे में कसे कपडे पहनेगें तो इससे पसीना त्वचा पर जमा होने लगेगा। जिससे रैशेज होने लगेंगे। इसी तरह बच्चों को भी गर्मियों में ढीले कपड़ें पहनने चाहिए।

2. क्रीम के उपयोग से बचें
क्रीम और पेट्रोलियम जेली जैसे उत्पादन सर्दियों के लिए बने हैं। इसे गर्मियों में इस्तेमाल ना करें क्योंकि इसके इस्तेमाल से स्किन रैशेज हो सकते हैं।

3. स्नान
गर्मी में हो सके तो दो बार जरूर नहाये। इससे आपके शरीर की गन्दगी तो साफ़ होगी ही, साथ ही इससे आपके शरीर का तापमान भी सही रहेगा। गर्मियों में नहाते वक़्त ऐसे साबुन का इस्तेमाल करें जिससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहे। और एक बात नहाने के बाद शरीर से पानी को ना पोछे इसे अपने आप सूखने दें।

4. गर्म वातावरण से बचें
गर्मी में गर्म वातावरण से बचने की कोशिश करें। इसके लिए ज्यादा गर्म कमरे में ना बैठे साथ ही अगर बहुत जरुरी ना हो तो धुप में ना निकलें। रात में ठंडी जगह पर सोएं। इसके लिए आप एर कन्डिशन में सो सकते हैं। अगर आपके पास एर कन्डिशन नहीं है तो पंखे के नीचे सोएं। जिससे आपको पसीना नहीं आएगा, और आप स्किन रैशेज से बचे रहेंगे।

5. पसीने को जमा ना होने दें
हमारी त्वचा पर कई जगह पसीना आता है जैसे गर्दन, बगल और पैरों के बीच में। यह कुछ ऐसे स्थान हैं जहाँ पसीना सूख नहीं पता है, और जमा होने लगता है। जिससे स्किन में रैशेज होने लगते हैं। ऐसे में अपने साथ रूमाल या तौलिया रखे जिससे समय पड़ने पर आप पसीना पोछ सके।

6. व्यायाम
अगर आप व्यायाम करते हैं तो इसका समय बदल दें। जैसे व्यायाम तभी करे जब मौसम ठंडा हो, और पसीना कम निकले। इसके लिए आप व्यायाम या तो सुबह सुबह करें या शाम के वक़्त। और एक तौलिया जरूर साथ में रखें जिससे आप अपना पसीना पोछ सके।

7. प्रिक्क्ली हीट पाउड
गर्मियों में प्रिक्क्ली हीट या टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करें। यह आपको स्किन रैशेज से बचाएगा। लेकिन ध्यान रहे इसका इस्तेमाल ज्यादा ना करें क्योंकि इससे रोम छिद्र बंद हो सकते हैं।

8. डॉक्टर से सलाह लें
स्किन रैशेज से बचने के लिए घरेलू उपचार काफी कारगर होते हैं। लेकिन अगर रैशेज में दर्द, सूजन, और जलन ज्यादा हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ। इसके लिए खुद से दवा ना करें, नहीं तो परेशानी और बढ़ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
