Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
फटे होंठों के लिए घर पर ही बनाएं लिप बाम
आमतौर पर सभी को फटे होंठों की समस्या परेशान करती है। फटे होंठ दर्द तो देते ही हैं साथ ही ये आपकी खूबसूरती को कम भी करते हैं। लिप कलर लगाने पर भी इन्हें छिपाना काफी मुश्किल होता है।
आमतौर पर सभी को फटे होंठों की समस्या परेशान करती है। फटे होंठ दर्द तो देते ही हैं साथ ही ये आपकी खूबसूरती को कम भी करते हैं।
लिप कलर लगाने पर भी इन्हें छिपाना काफी मुश्किल होता है। शुष्क और ठंडे मौसम में फटे होठों की समस्या आम होती है। कुछ लोगों को तो हमेशा ही ये दिक्कत रहती है। सभी लोग ढेरों लिप बाम और चैपस्टिक्स की ट्यूब खरीदकर रखते हैं।
कैसा हो अगर आप घर पर ही खुद अपनी लिप बाम बनाकर रखें तो? जी हां, आज हम आपको घर पर की प्राकृतिक लिप बाम बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। लिप बाम बनाने की ये रेसिपी न केवल सस्ती हैं बल्कि इनका कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होता है।
घर पर तैयार होने वाली इन लिप बाम को बनाने में आपको जो भी चीज़ें चाहिए होंगीं वो सब आपको आसानी से घर पर मिल जाएंगीं। आप ये लिप बाम किसी को गिफ्ट के तौर पर भी दे सकती हैं। ये घरेलू लिप बाम आपके होंठों को मुलायम और कोमल बनाती हैं। इन्हें बनाना भी बहुत आसान है। तो चलिए जानते हैं कि घर बैठे आप किस तरह ये लिप बाम तैयार कर सकते हैं।

जैस्मिन लिप बाम
सामग्री -:
- जैस्मिन एसेंशियल ऑयल - 2 मि.ली.
- क्लियर पेट्रोलियम जैली - 2 चम्मच
- कोल्ड प्रेस्ड जोजोबा ऑयल 1 चम्मच
- ग्रीन टी बैग - एक
- प्रेस्ड कोकोनट ऑयल - 2 चम्मच
- बीज़वैक्स - 2 चम्मच
- कोकोआ बटर - 1 चम्मच
- शिया बटर - 1 चम्मच
- बीज़वैक्स - 1 चम्मच
- विटामिन ई ऑयल - 1 मि.ली
- आर्गेन ऑयल - 1 मि.ली
- कोकोआ फ्लेवर ऑयल - 1 या 2 बूंद
- रोज़ एसेंशियल ऑयल - 1-2 बूंदें
- बीज़वैक्स - एक चम्मच
- क्लियर पेट्रोलियम जैली - 3-4 चम्मच
- फूड ग्रेड लाल रंग - 1 मि.ली
- ऑरेंज एसेंशियल ऑयल - 1-2 बूंदें
- लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल - 2 बूंदें
- कोल्ड प्रेस्ड जोजोबा ऑयल - आधा चम्मच
- क्लियर पेट्रोलियम जैली - 1 चम्मच
- बीज़वैक्स - 1 चम्मच
- फूड ग्रेड ऑरेंज कलर - 0.5 मि.ली
- सैफ्रॉन - 0.5 ग्राम
- सैफ्रॉन एसेंशियल ऑयल - 1-2 बूंदें
- गोल्ड लीफ - 1
- बीज़वैक्स - 1 चम्मच
- शिया बटर - 1 चम्मच
- कोल्ड प्रेस्ड ऑलिव ऑयल - 1 चम्मच
- मिंट एसेंशियल ऑयल - 1-2 बूंदें
- कोल्ड प्रेस्ड एवोकैडो ऑयल - 1 चम्मच
- एवोकैडो बटर - 1 चम्मच
- क्लियर पेट्रोलियम जैली - 1 चम्मच
- बीज़वैक्स - 1 चम्मच
कैसे बनाएं -:
एक स्टील के बर्तन में पेट्रोलियम जैली और जोजोबा ऑयल डालें। इस बर्तन को एक पानी से भरे बर्तन के ऊपर उबलने के लिए रख दें। ध्यान रखें कि जिस बर्तन में सामग्री डाली है वो पानी को न छुए। इसे डबल बॉयलिंग प्रक्रिया कहते हैं। जैली को अच्छी तरह पिघलाएं ताकि वो आसानी से ऑयल के साथ मिक्स हो सके। अब गैस बंद कर दें और इसमें जैस्मिन एसेंशियल ऑयल मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। 5 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और फिर इस घोल को एक छोटे से टब में भर दें। अब इस टब को किसी ठंडे स्थान पर रख दें। थोड़ी देर में ये बाम तैयार हो जाएगी।

ग्रीन टी लिप बाम
सामग्री -:
कैसे बनाएं -:
एक स्टील का बर्तन लें और उसमें कोकोनट ऑयल गर्म करें। अब गैस बंद कर इस बर्तन को नीचे उतारें और इसमें ग्रीन टी बैग डुबोएं। बर्तन को ढंक कर 30 मिनट के लिए रख दें। अगर आप किसी ठंडी जगह पर रहते हैं तो इस बर्तन को गर्म ओवन में रख दें ताकि तेल अच्छी तरह से मिक्स हो सके। इसके बाद इसमें बीज़वैक्स मिलाएं और इसे पिघलाने के लिए दोबारा बर्तन को गैस पर रख दें। थोड़ी देर बाद इस पूरे मिश्रण को एक छोटे से कंटेनर या चैपस्टिक ट्यूब में भर दें। बाम के सैट होने पर आप इसे यूज़ कर सकते हैं।

कोकोआ लिप बाम
सामग्री -:
कैसे बनाएं -:
डबल बॉयलर में बीज़वैक्स को पिघलाएं। जब ये आधी रह जाए तो इसें कोकोआ बटर और शिया बटर डालें। धीमी आंच पर ही इन तीनों चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें और उसके बाद गैस बंद कर दें। अब इसमें विटामिन ई ऑयल, आर्गेन ऑयल और कोकोआ फ्लेवर ऑयल मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे एक कंटेनर में भर दें और सेट होने दें।

रोज़ लिप बाम
सामग्री -:
कैसे बनाएं -:
डबल बॉयलर में बीज़वैक्स को पिघलाकर उसमें पेट्रोलियम जैली डालें। गैस बंद कर दें और फिर इसमें बाकी की बची हुई सभी सामग्री डाल दीजिए। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और एक छोटे-से टब में भरकर सैट होने के लिए रख दें।

सिट्रस लिप बाम
सामग्री -:
कैसे बनाएं -:
डबल बॉयलर में बीज़वैक्स और एवोकैडो बटर को पिघलाने के लिए रख दें। अब इसमें जोजोबा ऑयल मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। गैस बंद कर इसमें एसेंशियल ऑयल और फूड कलर डालें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे एक कंटेनर में सैट होने के लिए रख दें।

सैफ्रॉन एंड गोल्ड लीफ शिमर बाम
सामग्री -:
कैसे बनाएं -:
सैफ्रॉन को अच्छी तरह से बारीक पीसकर एक बर्तन में रख लें। अब इसमें हल्का गर्म ऑलिव ऑयल डालें। 40 मिनट तक इस मिश्रण को घुलने के लिए रख दें। इतने आप डबल बॉयलर में बीज़वैक्स पिघलाएं। इसमें शिआ बटर डालकर मिक्स करें। गैस बंद कर दें। अब इसमें सैफ्रॉन ऑलिव ऑयल वाला घोल डालें और साथ ही इसमें सैफ्रॉन एसेंशियल ऑयल भी मिक्स करें। अंतत: इसमें गोल्ड लीफ डालें। इसे तब तक मिलाते रहें जब तक कि इसके छोटे-छोटे टुकड़े होकर पूरे मिश्रण में घुल न जाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे एक कंटेनर में भरकर रख दें और सैट होने दें।

पुदीना और एवेकैडो लिप बाम
सामग्री -:
कैसे बनाएं -:
डबल बॉयलर में बीज़वैक्स और एवोकैडो बटर को पिघलने के लिए रख दें। इसमें पेट्रोलियम जैली डालें। अच्छी तरह से मिक्स करें। मिंट एसेंशियल ऑयल डालने के बाद इसे एक कंटेनर या चैपस्टिक में सैट होने के लिए भर दें।



Click it and Unblock the Notifications