Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
चेहरे के मस्सों से छुटकारा पाने के दमदार प्राकृतिक तरीके
मस्सों के काफी बड़ा होने की वजह से यह चेहरे पर काफी बुरा लगने लगता है। लेकिन आपके पास इसे प्राकृतिक तरीके से मुक्ति पाने का तरीका है, इसे जानने के लिए आगे लेख को पढ़ें
चेहरे पर मस्से का निशान कुछ लोगों के लिए सुंदरता की निशानी हो सकता है, लेकिन कई लोगों के लिए यह बदसूरती की भी निशानी बन जाता है।
मस्सों के काफी बड़ा होने की वजह से यह चेहरे पर काफी बुरा लगने लगता है। लेकिन आपके पास इसे प्राकृतिक तरीके से मुक्ति पाने का तरीका है, इसे जानने के लिए आगे लेख को पढ़ें।

केले का छिलका
केले के छिलके में ऑक्सीकरण रोधी तत्व पाए जाते हैं जोकि मस्सों को हटाने में काफी कारगर साबित हो सकता है। केले के छिलके को आप अपने चेहरे पर लगाए, अब इसे कपड़े की मदद से बांध दे। मस्से पर इसे तकरीबन 24 घंटे तक बंधा रहने दें, ऐसा करने से मस्सा जल्दी ही खत्म हो जाता है।

अरंडी का तेल
मस्से पर रोजाना अरंडी का तेल लगाने से यह आसानी से चला जाता है और आपको मस्से से छुटकारा मिल जाता है। आप रूई के टुकड़े में तेल को लगाएं और इसे मस्से पर लगाए। इसके बाद इसे किसी बैंड से बांध दें, जिसके बाद इसे तकरीबन 12 घंटे तक बंधे रहने दें, इसके बाद इसे पानी से धो दें। अरंडी का तेल एंजाइम को खत्म करने का काम करता है।

सेब का सिरके
सेब का सिरका मस्से को जलाने का काम करता है जिससे आपको इससे निजात मिल सकती है। सेब के सिरका जिवाणुओं को मारने में काफी कारगर है, यह किसी भी तरह के संक्रमण से बचाता है। रूई के टुकड़े से सेब के सिरके को मस्से पर लगाने से मस्सा चला जाता है। तकरीबन 10 दिनों तक ऐसा करने से आपको मस्से से छुटकारा मिल सकता है।

अनानास
अनानास में कई तरह के एंजाइम मौजूद होते हैं जोकि मस्से को खत्म करने में काफी मदद करते है। अनानास से जूस निकलने के बाद उसके उसके पल्प को मस्से पर लगाए, इसके बाद इसपर एप्सन ऑयल को लगाए, कुछ देर तक इसे लगा रहने दें जिसके बाद इसे गर्म पानी से धो दें।

शहद
मस्से पर शहद लगाना भी कारगर उपाय है, शहद लगाने के बाद मस्से को एक टेप से ढक दें, तकरीबन 12-15 घंटे के बाद इसे धो दें। लगभग एक महीने तक इस प्रक्रिया तो दोहराएं आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे, शहद ना सिर्फ आपको मस्से से छुटकारा दिलाएगा बल्कि दाग-धब्बों को भी दूर करने में मदद करेगा।

टी ट्री ऑइल
टी ट्री ऑइल गांठ, पिंपल, मस्से में काफी कारगर होता है। मस्से पर अगर टी ट्री ऑइल लगाकर तकरीबन 30 मिनट तक के लिए छोड़ दिया जाए और इस प्रक्रिया को हर रोज तीन बार दोहराया जाए तो यह मस्से से छुटकारा दिला सकता है।

पटसन के बीज का तेल
पटसन के बीज को पीसकर उसका पाउडर बनाए और उसे अलसी के तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को मस्से पर लगाकर इसे बांध दें, इसके बाद 24 घंटे तक इसे मस्से पर रहने देने के बाद पानी से धो लें।

प्याज का जूस
प्याज को दबाकर इसके रस को निकालें और इसे मस्से पर लगाएं, यह प्रक्रिया दिन में कई बार दोहराएं, आप इसमे शहद भी मिला सकते हैं जिससे यह अधिक प्रभावी हो जाएगा।

लोहबान का तेल
लोहबान का तेल एक प्राकृतिक स्तंभक का काम करता है, जोकि मस्से को हटाने में काफी मददगार है। लोहबान के तेल की पांच बूंदों को जैतून के तेल में मिलाए और इसे मस्से पर लगाएं, इसके बाद इसे कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो दें। दिन में यह प्रक्रिया दो बार दोहराएं।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा की पत्ती को काटकर उसमें से उसके जेल को निकालें फिर उसे मस्से पर लगाएं, इसे तकरीबन 3-4 घंटे मस्से पर लगा रहने दें, इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से मस्सा खत्म हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
