Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
देखिये, बवाल मचाने वाली कंगना कैसे रखती हैं अपनी खूबसूरती का ख्याल
पहाड़ की लड़की और बॉलीवुड की क्वीन के नाम से जानी जाने वाली कंगना के ऊपर रितिक रौशन यूं ही नहीं फिदा हुए थे।
कंगना जितनी बेबाकी से सभी का मन जीत लेती हैं, उतनी ही दिखने में भी खूबसूरत हैं। कंगना का मानना है कि चेहरे की खूबसूरती किसी क्रीम या लोशन को लगाने से नहीं आती बल्कि वह तो दिल में छुपी हुई होती है।
कई सारी लड़कियां कंगना को अपना ऑइडल मानती हैं और उनकी जैसी खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इसी को देख कर आज हमने कंगना की खूबसूरती, उनका ब्यूटी सीक्रेट और मेकअप टिप्स शेयर किया, जिसे आपको जरुर पढ़ना चाहिये।
कंगना का स्किन केयर रूटीन क्या है
कंगना नियमित रूप से क्लींज़िंग, टोनिंग व मॉइश्चराइज़िंग करती हैं। वे चेहरा साफ़ करने के लिए सोप फ्री क्लीज़र का इस्तेमाल करती हैं। उनका मानना है कि साबुन त्वचा से नमी छीन लेता है। रात में वह आई क्रीम अप्लाई करती हैं।
त्वचा सेंसटिव है
चूंकि उनकी त्वचा सेंसटिव है, इसलिए वे फेशियल नहीं करातीं, लेकिन समय-समय पर क्लीन अप कराती रहती हैं। वे चेहरे पर शहद लगाने की सलाह देती हैं क्योंकि उसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।
बालों की ख़ूबसूरती का सीक्रेट
कंगना अपने बालों में प्राकृतिक प्रॉडक्ट्स प्रयोग करना पसंद करती हैं, जिसमें से फैब इंडिया का शैंपू उन्हें पसंद करना अच्छा लगता है। वे हफ़्ते में तीन बार बालों में तेल लगाकर स्टीम लेती हैं।
कंगना को क्या पसंद है मेकअप में
कंगना के मेकअप बॉक्स में MAC Studio Fix, ब्लशर और लिप बाम जरुर मिल जाएंगे। लिपस्टिक में उन्हें फ्रेश पिंग व पेल कलर्स काफी पसंद हैं। कंगना की त्वचा बिल्कुल बेदाग है इसलिये वे सिर्फ कंसीलर का ही प्रयोग करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
